पंजाब में 1,500 से अधिक मोबाइल टावर तोड़े गए, CM अमरिंदर ने कार्रवाई के दिए आदेश

नई दिल्ली। Farmers Protest updates: तीन कृषि कानूनों (farm laws) का विरोध कर रहे किसानों (Farmers) ने पंजाब (Punjab) में 1,500 से अधिक मोबाइल टावर(mobile towers ) तोड़े हैं, जिससे कुछ क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अब राज्य सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। पंजाब के कई इलाकों में किसान के मोबाइल टावर तोड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब की कई जगहों पर रिलायंस जियो के टावर को नुकसान पहुंचाया गया जिससे दूरसंचार संपर्क व्यवस्था पर असर पड़ा।

Recommended Video

    Farmers Protest: Punjab में तोड़े गए 1500 Mobile Tower!, एक्शन में Amarinder | वनइंडिया हिंदी
    Amarinder Singh directs police to take action against those vandalising mobile towers in punjab

    पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने पुलिस प्रशासन को आदेश दिए कि, वे राज्य में मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। किसानों का मानना है कि नए कृषि कानूनों से अरबपति उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी को सबसे अधिक फायदा होगा। इसलिए उनका गुस्सा मुकेश अंबानी की कंपनी जियो के मोबाइल टावरों पर निकल रहा है। राज्य में कई हिस्सों में इन टावरों को बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है और साथ ही केबल भी काट दी गई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब में पिछले 24 घंटे में 176 से अधिक दूरसंचार टावरों को नुकसान पहुंचाया गया। राज्य में कई हिस्सों में इन टावरों को बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है और साथ ही केबल भी काट दी गई है। जिससे दूरसंचार संपर्क व्यवस्था पर असर पड़ा। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ''कल तक 1,411 टावरों को नुकसान पहुंचाया गया था। आज यह आंकड़ा 1,500 के पार हो गया है। जालंधर में जियो की फाइबर केबल के कुछ बंडल भी जला दिए गए हैं।

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राज्य में जियो के 9,000 से अधिक टावर हैं। एक अन्य सूत्र ने कहा कि टावर को नुकसान पहुंचाने का सबसे आम तरीका बिजली की आपूर्ति काटना है। एक मामले में टावर साइट पर जेनरेटर को लोग उठाकर ले गए और उसे एक स्थानीय गुरुद्वारे में दान कर दिया। वहीं पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं होने के कारण सेवाओं को बहाल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+