आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं, मोदी के लिए करूंगा प्रचार: अमर सिंह
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने साफ किया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ने का कोई ईरादा नहीं है। अमर सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि उनके आजमगढ़ से चुनाव लड़ने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन वो साफ कर देना चाहते हैं कि सांसद के तौर पर राज्यसभा में मेरा चार साल का कार्यकाल बचा है। ऐसे में मैं मोदी और योगी के लिए प्रचार करूंगा क्योंकि बुआ-बबुआ की जोड़ी को वो नहीं चाहते हैं।

आजमगढ़ से मुलायम सिंह सांसद हैं
आजमगढ़ से इस समय सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। कभी मुलायम सिंह के करीबी रहे अमर सिंह इस दिनो भाजपा के मचों पर नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर अमर सिंह चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि मुलायम सिंह के 2019 में मैनपुरी से लड़ने की बात कही जा रही है।

राजभर ने दिया था चुनाव लड़ने का ऑफर
हाल ही में एक कार्यक्रम में अमर सिंह योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच पर दिखे थे। पीएम मोदी ने भाषण के दौरान उनके नाम भी लिया। मंगलवार को भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अमर सिंह आजमगढ़ से 2019 चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। राजभर के बयान के बाद अमर सिंह के चुनाव लड़ने के कयासों ने जोर पकड़ा।

मोदी की जमकर तारीफ
हाल के दिनों में अमर सिंह ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।अमर सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निजी तौर पर बहुत पसंद करता हूं। उनमें गज़ब की नेतृत्व क्षमता है। मेरी आगे की जिंदगी उन्हीं के नाम है।' उन्होंने कहा कि विपक्ष में कहीं ना कहीं ये जानता है कि मोदी जी के नेतृत्व और उनके व्यक्तित्व मुकाबला करने की क्षमता किसी में नहीं है तभी सारा विपक्ष आज मोदी के खिलाफ लामबंद हुआ पड़ा है। उन्होंने कहा- अगर मुझे मायावती, ममता बनर्जी और मोदीजी में से किसी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना हो, तो मेरा वोट निश्चित तौर पर मोदी जी को होगा।












Click it and Unblock the Notifications