अमर सिंह को अर्थी मंजूर, सपा का टिकटार्थी नहीं
नई दिल्ली। अपने चुटिले अंदाजों और सपा के लिए बीता हुआ कल साबित हो चुके पूर्व सपाई अमर सिंह ने उन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वो एक बार फिर से मुलायम सिंह के साथ होने जा रहे हैं और आने वाले 2017 चुनाव में वो पार्टी में अहम रोल अदा करेंगे।
अमर सिंह ने सारे अटकलों पर पानी फेरते हुए बोला कि यह सही नहीं हैं मुझे अर्थी मंजूर है, सपा में टिकटार्थी बनना मंजूर नहीं है। सपा में मेरे बहुत सारे विरोधी हैं जिनमें प्रमुख हैं आजम खां और जया बच्चन। रही बात अहम रोल कि तो अगर ऐसा होता तो मुझे कभी भी पार्टी से निकाला ही नहीं जाता।
मैं तो आज तक जान नहीं पाया कि मुझे पार्टी से बाहर क्यों किया गया और मेरी गलती क्या है? मुझे तो सपा से निकाले जाने से पहले कारण बताओ नोटिस तक नहीं दिया गया ऐसे में मैं कैसे सपा में वापस जा सकता हूं। मालूम हो कि 27 जनवरी को अमर सिंह का जन्मदिन है और वो इस मौके पर लखनऊ आ रहे हैं जिसके कारण उनकी सपा वापसी पर अटकलें तेज हो गईं थी। अमर सिंह को 27 जनवरी 2010 को ही सपा से बाहर निकाला गया था।













Click it and Unblock the Notifications