अखिलेश तुम नमाजवादी पार्टी के नेता हो, क्या विष्णु मंदिर बनाओगे: अमर सिंह
नई दिल्ली। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजावादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो विष्णु मंदिर का निर्माण कराएंगे। अखिलेश के इस बयान पर राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने हमला बोला है। अमर सिंह ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होने अखिलेश यादव और आजम खान पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश पर हमला बोलते हुए अमर सिंह ने कहा कि, अखिलेश समाजवादी नहीं है वह नामजवादी है।

अमर सिंह ने कहा कि, अखिलेश यादव तुम्हें विष्णु मंदिर बनाने का पूरा हक है, तुम समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नहीं हो तुम नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हो। तुम्हारा बनाया हुआ और तुम्हारे पिता का बनाया हुए राजनीतिक पुत्र अजाम खान ने बयान दिया कि अमर सिंह जैसे लोगों को काटना चाहिए। उनकी जवान हो रही बेटियों के उपर तेजाब फेंकना चाहिए।
यहीं नहीं अमर सिंह ने अखिलेश यादव के परिवारिक झगड़े का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने तुम्हारे परिवारिक कलह को सुलझाया। लेकिन मैं जब मुसीबत में था तब ना तुम और ना ही तुम्हारे पिता मेरी और मेरे पारिवार की सुध लेने आए।
अमर सिंह ने कहा, तुम्हारा पाला हुआ , तुम्हारा पैदा किया हुआ तैमूर लंग, अलाउद्दीन खिलजी, नादिरशाह और महमूद गजनवी की नस्ल और संस्कृति का राक्षस आजम खान हमारी बेटियों को नहलाने की बात करता है। मैं यह बात पूरी हिंदू समाज से कहूंगा। इसके लिए मुझे अगर सांप्रदियक होने का तमगा मिलात है तो मुझे मंजूर है।
अमर सिंह ने कहा कि, मैं धर्मनिरपेक्षता के लिए अपने आत्मस्वभिमान से समझौता नहीं कर सकता हूं। अमर सिंह ने आगे कहा, आजम खान भारत माता को डायन कहेंगे। मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाकर कहेंगे कि हमें दाउद और अबू सलेम ने पैसा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications