हिन्दुत्व अभी बंटा हुआ है, जागा तो आजम खान जैसों को रसगुल्ले की तरह निगल लेगा: अमर सिंह

हिन्दुत्व अभी बंटा हुआ है, जागा तो आजम खान जैसों को रसगुल्ले की तरह निगल लेगा: अमर सिंह

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि हिन्दुत्व बंटा हुआ है अगर एकता हुई तो आजम खान जैसों को रसगुस्से की तरह से निगल जाएगा। अमर सिंह ने कहा कि हिन्दुत्व से उनका मतलब सिर्फ हिन्दुओं से ही नहीं है, बल्कि देशभक्त मुसलमानों को भी वो इसमें शामिल करते हैं। अमर सिंह ने रामपुर में गुरुवार को ये बातें कहीं। सपा विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान भी रामपुर के ही हैं।

आजम खान पर निशाना

आजम खान पर निशाना

अमर सिंह ने कहा कि आजम खान को हिंदू धर्म नहीं संस्कृति लगती है और कश्मीर उन्हें विवादित मुद्दा लगता है, तो मैं चुप नहीं रह सकता। सिंह ने कहा कि मेरी बेटियों को लेकर दिए गए बयान पर आजम को माफी मांगनी चाहिए। मैं इस बारे में मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि आजम खान उनकी भी हत्या करा सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा

अमर सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यहां काफी हंगामा हुआ। इस दौरान हाथापाई तक की नौबत आ गई। अमर सिंह ने जब आजम खान को 'खान साहब' कहकर संबोधित करना शुरू किया तो पत्रकार दीर्घा से एक शख्स ने इस पर आपत्ति जताई। जिसके बाद अमर सिंह के समर्थक और उस शख्स के बीच तीखी नोंक झोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते प्रेस कान्फ्रेंस में अफरातफरी का माहौल हो गया। हंगामा बढ़ता देख अमर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमर सिंह को बाहर निकाला।

आजम खान से मेरी बेटियों को खतरा: अमर सिंह

आजम खान से मेरी बेटियों को खतरा: अमर सिंह

अमर सिंह ने इससे पहले बुधवार को लखनऊ में आजम खान से अपनी बेटियों को जान का खतरा बताया। इसको लेकर अमर सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। अमर सिंह ने राज्यपाल और सीएम योगी से मिलकर आजम खान की शिकायत करते हुए शिकायती पत्र सौंपा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+