पक्के दोस्त अमिताभ से अमर सिंह ने आखिरी वीडियो में मांगी थी माफी, ऐसे आई थी दोनों में दरार
नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का निधन हो गया। वह 64 साल के थे। अमर सिंह का किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक जमाने में अमिताभ के पक्के दोस्त माने जाने वाले अमर सिंह और उनके संबंधों में दरार आ गई थी।
Recommended Video

आखिरी सोशल मीडिया वीडियो अमिताभ बच्चन से मांगी माफी
अमर सिंह ने अपने आखिरी सोशल मीडिया वीडियो अमिताभ बच्चन के लिए जारी किया था और माफी मांगी थी। वीडियो में अमर सिंह कहा रहे हैं कि, आज मेरे पिता जी की पुण्यतिथि है और इस दिन पिछले एक दशक से बच्चन जी की तरफ से इसके लिए मुझे संदेश आया। मैं ऐसी अवस्था में हूं, जहां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा हूं। मैंने अमित जी और उनके परिवार के प्रति जो भी शब्द कहे थे उसके लिए पश्चाताप व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन सभी को अच्छा रखे।

बच्चन जी ने मेरे पिता का सुमिरन किया: अमर सिंह
अमर सिंह ने वीडियो में कहा कि, पिछले 10 वर्षों से मैं बच्चन परिवार से न केवल अलग रहा बल्कि मैंने ये भी प्रयत्न किये कि उनके दिल में मेरे लिए नफरत हो। मगर आज फिर अमिताभ बच्चन जी ने मेरे पिता का सुमिरन किया तो मुझे ऐसा लगा कि इसी सिंगापुर में गुर्दे की बीमारी के लिए मैं और अमित जी दो महीने तक साथ रहे और उसके बाद हमारा और उनका साथ छूट सा गया। दस वर्ष बीत जाने के बाद भी उनकी निरंतरता में कोई बाधा नहीं आई। वह लगातार अनेक अवसरों पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे।

इस वजह से रिश्तों में आई खटास
अब आपको बताते हैं ऐसी क्या वजह रही कि दोनों परिवार के बीच अचानक से इतनी खटास आ गई थी। दरअसल दोनों के रिश्ते बिगड़ने उस वक्त शुरू हुए जब 2010 में समाजवादी पार्टी के साथ बगावत में जया बच्चन ने अमर सिंह का साथ नहीं दिया। अमर को उम्मीद थी कि उनके साथ जया बच्चन भी समाजवादी पार्टी छोड़ेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उल्टा जया बच्चन ने अमर सिंह पर हमला बोल दिया। इसके बाद साल 2015 में भी अमर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बच्चन परिवार पर निशाना साधा था।

अमर और अमिताभ की दोस्ती 90 के दशक में हुई थी
अमर और अमिताभ की दोस्ती 90 के दशक में हुई थी। जब अमिताभ बच्चन बहुत बुरे दौर से गुजर रहे थे। उनकी कंपनी ABCL दिवालिया हो चुकी थी और तब अमर सिंह उनकी जिंदगी में जैसे देवदूत बनकर आ गए। सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत राय से अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन की दोस्ती कराई थी। जिसका अमिताभ बच्चन का काफी फायदा हुआ।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications