मधुर भंडारकर ने प्रिया सिंह पॉल से मांगा संजय गांधी की बेटी होने का सबूत
नई दिल्ली। डायरेक्टर मधुर भंडारकर और विवाद का चोली-दामन का साथ है। उनकी फिल्म 'इंदु सरकार' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है।
फिल्म में इंदिरा गांधी और संजय गांधी को लेकर कुछ बातें कही गई हैं, जिन पर बवाल मचा है लेकिन इसी बीच इस बवाल को नया मोड़ दे दिया है संजय गांधी की तथाकथित बेटी प्रिया सिंह पॉल ने जिन्होंने इस फिल्म के लिए मधुर भंडारकर को लीगल नोटिस भेज दिया है।

मधुर भंडारकर की ओर से पहली प्रतिक्रिया
जिस पर अब मधुर भंडारकर की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है। मधुर के वकील ने प्रिया से कहा है कि वो पहले अपना गांधी परिवार के साथ संबध साबित करें फिर वो हमारी फिल्म की बाते करें।

ये पूरा नाटक पैसे के लिए रचा गया है?
मधुर के वकील ने प्रिया सिंह की सारी बातों को नकारते हुए उन पर क्लेम किया है कि प्रिया सिंह ने कोर्ट के नाम पर उनसे पैसे निकलवाने की कोशिश की है और ये पूरा नाटक पैसे के लिए रचा गया है।

कौन है प्रिया सिंह पॉल?
प्रिया सिंह पॉल उस महिला का नाम है, जिन्होंने दावा किया है कि संजय गांधी उनके जैविक पिता है। इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वे जो कह रही हैं वह सच है, उनका डीएनए टेस्ट कराया जा सकता है।

संजय गांधी- इंदिरा गांधी
48 साल की प्रिया का कहना है कि फिल्म में संजय गांधी, उनकी मां और इंदिरा गांधी को गलत रूप में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं मीडिया का ध्यान खींचने के लिए ऐसा नहीं कर रही, लेकिन जब मैंने देखा कि फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गयी है, तो मैंने सामने आना जरूरी समझा। प्रिया का कहना है कि उन्हें बचपन में शिला सिंह पॉल और बलवंत पॉल ने गोद लिया था, बाद में उन्हें बताया गया कि संजय गांधी उनके जैविक पिता हैं।

'इंदु सरकार'
प्रिया ने 30 जून को अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि 23 जून मेरे पिताजी की पुण्यतिथि है। इस दिन मैंने 'इंदु सरकार' फिल्म बनाने वाले मधुर भंडारकर और पहलाज निहलानी के नाम एक नोटिस भेजा है, उन्होंने मेरे पिता की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। मैं राजनीति में नहीं हूं इसलिए मैं उनकी छवि के लिए बेहतर तरीके से लड़ नहीं पा रही हूं। लेकिन सच तो सच है. वह एक महान व्यक्ति थे।

आपातकाल की पृष्ठभूमि
आपको बता दें कि फिल्मकार मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' साल 1975 के आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म के किरदार दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी से प्रेरित हैं। फिल्म में नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुलहरि, सुप्रिया विनोद, अनुपम खेर और तोता रॉय चौधरी जैसे कलाकार हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications