'हिम्मत कैसे हुई बहन को गाली देने की', ट्रोलर्स पर गुस्सा हो अली गोनी ने छोड़ा ट्विटर, जैस्मिन ने किया सपोर्ट

'हिम्मत कैसे हुई मेरी बहन को गाली देने की', ट्रोलर्स पर गुस्सा हो अली गोनी ने छोड़ा ट्विटर, जैस्मिन ने भी किया सपोर्ट

मुंबई, 12 जुलाई: बिग बॉस फेम और एक्टर अली गोनी ने परिवार को ट्रोल किए जाने को लेकर कुछ समय के लिए ट्विटर छोड़ने का फैसला किया है। अली गोनी ने कहा है कि कुछ लोग उनके परिवार और उनकी बहन इल्हाम गोनी को ट्विटर पर टारगेट कर रहे हैं और गालियां दे रहे हैं, इसलिए वह कुछ वक्त के लिए ट्विटर छोड़ रहे हैं। अली गोनी इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन और बहन इल्हाम के साथ गोवा में हॉलीडे मना रहे हैं। अली गोनी ने कहा है कि वह सोशल मीडिया पर अपने परिवार वालों खासकर बहन को निशाना बनाए जाने को लेकर तंग आ चुके हैं। अली गोनी की गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ने भी ट्रोलर्स को को खरीखोटी सुनाई है।

अली गोनी बोले- 'हिम्मत कैसे हुई मेरी बहन को गाली देने की...'

अली गोनी बोले- 'हिम्मत कैसे हुई मेरी बहन को गाली देने की...'

अली गोनी ने रविवार (11 जुलाई) को ट्वीट करते हुए कहा, '' मैं कई दिनों से देख रहा हूं कि कुछ अकाउंट्स मेरी बहन को गालियां दे रहे हैं और निगेटिव बाते कर रहे हैं, मैं इन सब बातों को काफी दिनों से नजरअंदाज (इग्नोर) कर रहा हूं। लेकिन अब ये ऐसी बात हो गई है जिसे मैं इग्नोर नहीं कर सकता हूं। बल्डी, हिम्मत कैसे हुई मेरे परिवार को यहां घसीटने की, मैं फिलहाल बहुत ज्यादा गुस्से में हूं... मैं अपना अकाउंट भी डिलीट कर सकता हूं। आप लोग यहां रहो इसके साथ।''

''कुछ वक्त के लिए ट्विटर से हो रहा हूं दूर...''

''कुछ वक्त के लिए ट्विटर से हो रहा हूं दूर...''

अली गोनी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''मैं कुछ वक्त के लिए ट्विटर से छोड़ रहा रहा हूं। मेरे लोगों के लिए ढेर सारा प्यार। खुश रहें।'' हालांकि अली गोनी ने ये नहीं बताया कि वह कितने समय ट्विटर से दूर रहेंगे या कब तक ट्विटर पर वापसी करेंगे।''

बता दें कि अली गोनी अपनी बहन के काफी करीब हैं। बिग बॉस में भी अली गोनी कई बार अपनी बहन का जिक्र कर चुके हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बहन और परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

जैस्मिन ने भी किया अली गोनी को सपोर्ट

जैस्मिन ने भी किया अली गोनी को सपोर्ट

अली गोनी के इस ट्वीट के साथ उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ने भी ट्रोलर्स पर जमकर निशाना साधा है। जैस्मिन भसीन ने ट्वीट किया, ''आपके पास जो होता है, आप वही दूसरों को भी देते हैं। अगर कोई मुझे गाली देता है या फिर ट्रोल करता है, तो इसका मतलब है कि वह आदमी दिखा रहा है कि उसने अपने अंदर कितनी नेगेटिविटी भरी हुई है। ऐसे में अगर हम भी उन्हें उसी नफरत के साथ जवाब देने लग जाएं तो वो नफरती लोग जो जहर फैलना चाहते हैं, उसमें सफल हो जाएंगे। इसलिए बस खुश रहिए और दूसरों को खुश रहने दीजिए और नेगेटिविटी को इग्नोर कीजिए।''

जैस्मिन बोलीं- 'किसी को दोषी नहीं ठहरा रही, बस...'

जैस्मिन बोलीं- 'किसी को दोषी नहीं ठहरा रही, बस...'

जैस्मिन भसीन ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''मैं किसी को भी दोषी नहीं ठहरा रही हूं, ना ही किसी को भी गलत समझ रही हूं, मैं बस आप लोगों से गुजारिश कर रही हूं कि कृपया शांत रहित और पॉजिटिव रहिए। जब हम किसी के भी नफरत का जवाब नहीं देते हैं, तो वह अपने आप खत्म हो जाता है। अगर आप लोग मुझ से प्यार करते हैं तो बस प्यार फैलाइए।''

ऐसे शुरू हुई थी जैस्मीन और अली की लव स्टोरी

ऐसे शुरू हुई थी जैस्मीन और अली की लव स्टोरी

जैस्मिन भसीन और अली गोनी की मुलाकात रोहित शेट्टी के शो ''खतरों के खिलाड़ी 9'' में हुई थी। इसी शो से अली और जैस्मीन में काफी गहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ मुंबई में एक साथ देखे जाते थे। जैस्मीन को बिग बॉस में जाने के बाद उनको रोता हुआ देख अली गोनी भी बिग बॉस में आ गए थे। बिग बॉस 14 में अली को देख जैस्मीन बहुत खुश हुई थीं, इस शो में दोनों ने एक-दूसरे को आई लव यू कहा। बिग बॉस 14 अली और जैस्मीन और भी करीब आए। बिग बॉस से बाहर आने के बाद जैस्मीन अली गोनी के घर कश्मीर भी गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+