अलवर में बस स्टैंड पर मुस्लिम दंपत्ति के साथ अभद्रता, पैंट खोलकर महिला के सामने करने लगा अश्लील हरकत

अलवरः शहर के बस स्टैंड पर शनिवार की रात मुस्लिम दम्पति से मारपीट करने और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया और दोनों युवकों को पकड़ कर कोतवाली थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों को महिला थाने के हवाले कर दिया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों वंश भारद्धाज और सुरेंद्र भाटिया को गिरफ्तार कर लिया है।

alwar two men did misbehaved with muslim couple on bus stand

महिला थानाधिकारी चौथमल ने बताया कि मेवात निवासी युवक ने मामला दर्ज करवाया है कि बीती रात उसकी पत्नी पीहर डीडवाना से जयपुर होते हुए बस से अलवर पहुंची हुई थी। अलवर पत्नी को लेने वह नूंह से आया हुआ था और रात करीब साढ़े 11 बजे वह पत्नी साथ कचौरी खा रहे थे। तभी दो युवक आये और समुदाय को लेकर टिप्पणी करने लगे ओर उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान जब पीड़ित युवक की पत्नी उन दोनों का विरोध करने लगी तो एक आरोपी पैंट खोलकर अश्लील हरकतें करने लगा और उसकी पत्नी से अश्लीलता और अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने लगा।

इस दौरान उसका साथी सुरेंद्र भी शराब के नशे में होकर उसका साथ दे रहा था। इस दौरान बस स्टैंड पर लोगो की भीड़ जमा हो गई और उनकी हरकतों का लोगों ने विरोध किया तो वे उनसे भी गाली गलौच करने लगे तो भीड़ ने उनकी पिटाई कर पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद थाने में मुस्लिम महिला से अश्लीलता ओर उसके पति से मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है।

कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी चौथमल के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ सामाजिक वैमनस्य बिगाड़ने का केस दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में रखा गया है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ये दोनों आरोपी अलवर के ही रहने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+