अलवर में गो तस्करों ने स्थानीय लोगों पर चलाई गोली, एक तस्कर की जमकर धुनाई
नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर में एक बार फिर से गो तस्करी का मामला सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को अलवर के पहाड़ी गांव में 3-4 तस्कर पैदल 10-15 गायों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान इन तस्करों से जब स्थानीय लोगों ने पूछताछ की तो इन्होंने स्थानीय लोगों पर गोली चला दी, गोली लगने से दो स्थानीय लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद एक तस्कर और एक स्थानीय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications