कितने पढ़े लिखे हैं ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य? डिग्री जान हो जाएंगे हैरान
Alok Maurya Education: पति आलोक मौर्य के आरोप के बाद एसडीएम ज्योति मौर्य आए दिन विवादों में घिरती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर जहां कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कई लोग उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं उनके प्रेमी कमांडेंट मनीष दुबे भी बुरी तरह से फंसते जा रहे हैं। उनके ऊपर भी निलंबन की तलवार लटक रही है। लेकिन इन सब के बीच लोग इस केस के तीनों किरदार के बारे में गूगल पर जमकर सर्च कर रहे हैं। कोई एजुकेशन तो कोई रैंक तो कोई पोस्ट के बारे में जानना चाह रहा है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य कितने पढ़े लिखे हैं।
कितने पढ़े लिखे हैं ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य? (Alok Maurya Education)
ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले है। आलोक मौर्य की पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर 2009 में पोस्टिंग हुई थी। आलोक मौर्य पढ़ने में बहुत होशियार थे। आलोक मौर्य ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। उस समय उनकी नौकरी पुलिस में भी हुई थी। आलोक मौर्या की शादी ज्योति मौर्या के साथ 2010 में हुई थी।

आलोक मौर्य क्यों आए चर्चा में? (Who is Alok Maurya)
दरअसल, आलोक मौर्य (Alok Maurya) की शादी 2010 में ज्योति मौर्य के साथ हुई थी। शादी के बाद ज्योति मौर्य ने पीसीएस की तैयारी की इच्छा जताई। फिर क्या था आलोक मौर्य ने कर्ज लेकर ज्योति मौर्य को पढ़ाई के लिए प्रयागराज भेजा जहां उन्होंने पीसीएस की तैयारी की और 2016 में पूरे प्रदेश में 16 वीं रैंक के साथ सफलता पाईं। वहीं ज्योति मौर्य का सभी महिलाओं में तीसरा स्थान आया था।
ज्योति मौर्य के मामले में आज हो सकती है सुनवाई
बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) के मामले में आज कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। माना जा रहा है कि आलोक मौर्य आज कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर सकते हैं। आलोक मौर्य ने कहा है कि मनीष दुबे को सजा दिलाने तक वह न्याय के लिए लड़ते रहेंगे। अपनी बेटियों का हक मिलने तक वह संघर्ष करने के लिए तैयार है। उन्होंने सारे सबूत कोर्ट में रख दिए हैं।
आलोक मौर्य ने मनीष दुबे को बताया खलनायक
आलोक मौर्य (Alok Maurya) ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए मनीष दुबे को खलनायक बताया है। उन्होंने कहा कि मनीष दुबे मेरे परिवार के लिए खलनायक साबित हुआ। मनीष दुबे ने मेरा हंसता खेलता घर उजाड़ दिया है। मैं उसे सजा दिलाने तक नहीं छोड़ने वाला हूं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी एसडीएम ज्योति मौर्य और मनीष दुबे 2020 से संपर्क में आए। उसके बाद से ही रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए। 2022 में मैंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा था एक होटल में। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में मैंने देखा था।
कमांडेंट मनीष दुबे और एसडीएम ज्योति मौर्य के चैट वायरल
पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी एसडीएम ज्योति मौर्य और कमांडेंट मनीष दुबे का चैट वायरल कर दिया। इस चैट में कई आपत्तिजनक बाते लिखी थीं। यहां तक कि आलोक मौर्य (Alok Maurya) ने अपनी पत्नी और कमांडेंट मनीष दुबे पर जान से मारने की साजिश का आरोप लगाया है। आलोक मौर्य का कहना है कि दोनों मेरी जान लेने के पीछे पड़ गए हैं। मैं अपनी सुरक्षा चाहता हूं। मीडिया के लोग मुझे न्याय दिलाने की कोशिश करें।












Click it and Unblock the Notifications