Opinion Poll: गठबंधन I.N.D.I.A. 2024 तक कितना मजबूत? कौन होगा चेहरा?, सर्वे डेटा में जानिए सबकुछ
लोकसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग अगले कुछ महीनों के भीतर तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में एनडीए गठबंधन का मुकाबला करने के लिए गठित आईएनडीआईए गठबंधन ने फिलहाल अपने नेता के नाम का ऐलान अभी तक नहीं किया है। इसको लेकर एजेंसियों के सर्वे में जो डेटा आया है, वो गठबंधन में शामिल दलों को चिंता में डालने वाला है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी समेत एनडीए में शामिल दलों पर आईएनडीआईए गठबंधन कितना असर डाल पाएगा, इसका भी खुलासा सी-वोटर सर्वे के डेटा का आधार पर किया गया है।
ABP C Voter Opinion Poll: 2024 के लिए पहला ओपिनियन पोल
विपक्षी गठबंधन का चेहरा किसे बनना चाहिए?
सोर्स- सी वोटर
राहुल गांधी- 34%
नीतीश कुमार- 10%
ममता बनर्जी- 9%
अरविंद केजरीवाल- 13%
पता नहीं- 34%

कई मुद्दों पर I.N.D.I.A. गठबंधन में एक राय नहीं
एबीपी सी वोटर सर्वे के दौरान जब लोगों से ये पूछा गया कि गठबंधन आईएनडीआईए का चेहरा किसे बनना चाहिए? तो इस सवाल के जवाब में सबसे अधिक लोगों ने राहुल गांधी का नाम लिया। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रहे। जबकि बिहार के नीतीश कुमार को तीसरा नंबर मिला। वहीं पीएम पद के लिए पसंद के तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चौथे नंबर पर रहीं।
I.N.D.I.A. 2024 तक कितना मजबूत?
न्यूज चैलन एबीपी न्यूज के इस ओपिनियन पोल सर्वे में 13 हजार 115 लोगों से बात की गई। ये सर्वे 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच किया गया, जिसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है। सर्वे डेटा के मुताबिक कई मुद्दों पर इंडिया गठबंधन शामिल दलों के नेताओं की राय अलग- अलग है। सर्वे के दौरान जब सवाल किया गया कि क्या लोकसभा चुनाव 2024 तक एकजुट रह पाएगा? तो इसके जवाब में सर्वे में शामिल लोगों में से 37% फीसदी ने 'हां' कहा। जबकि 50 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने इसका उत्तर में'नहीं'कहा। जबकि सर्वे में शामिल ऐसे 13% लोग थे, जिन्होंने सवाल के जवाब में कुछ पता ना होने की बात कही।
453 सीटों पर सर्वे के लिए 13115 लोगों की गई बात
एजेंसी सी- वोटर ने एबीपी न्यूज के लिए 2024 का पहले ओपिनियन पोल के सर्वे के लिए 13 ,115 लोगों से बात की। एजेंसी ने सभी 543 लोकसभा सीटों को लेकर सर्वे आंकड़े जारी किए। ये सर्वे 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच किया गया। एजेंसी के मुताबिका ताजा सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications