शिरडी एयरपोर्ट पर लैंडिग करते हुए 50 मीटर फिसला विमान, सभी यात्री सुरक्षित
मुंबई। महाराष्ट्र के शिरडी एयरपोर्ट पर सोमवार शाम को एक विमान लैंडिग के वक्त रनवे पर फिसल गया, मुंबई से आए विमान में 70 यात्री सवार थे। राहत की बात ये रही कि विमान को संभाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। एलायंस एयरलाइंस का विमान मुंबई से शिरडी आया था। शाम में विमान शिरडी पहुंचा, यहां तक सब ठीक था लेकिन लैंडिंग के वक्त विमान का संतुलन गड़बड़ा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान रनवे पर करीब 50 मीटर तक फिसला। विमान शिरडी में 5 बजकर 29 मिनट पर उतरा था। इससे कुछ देर के लिए एयरपोर्ट अधिकारियों की सांसे अटक गईं लेकिन विमान के संभल जाने और सभी यात्रियों के सुरक्षित उतर जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications