Rajasthan Assembly Elections 2018: हर क्षेत्र का एक पोलिंग बूथ होगा महिलाओं के हवाले

जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा का बिगुल बज गया है। 7 दिसंबर को यहां वोटिंग होनी है। राजस्‍थान चुनाव में हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक मतदान केंद्र की कमान पूरी तरह महिलाओं के हवाले होगी। इन्‍हें पिंक बूथ कहा जाएगा। इस तरह के मतदान केंद्र में चुनावी प्रक्रिया से लेकर सुरक्षा तक की जिम्‍मेदारी महिलाओं के हाथ में होगी। महिलाओं को आगे लाने की दिशा में यह कदम बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Rajasthan Assembly Elections 2018: हर क्षेत्र का एक पोलिंग बूथ होगा महिलाओं के हवाले

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने अयोग की नई पहले के बारे में कहा। उन्‍होंने बताया कि हर विधानसभा में एक मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाकर्मियों के हवाले होगा। यानी उसमें हर काम महिलाकर्मी करेंगी, इस मतदान केंद्र में पुलिसकर्मी भी महिलाएं ही होंगी।' उन्होंने कहा कि यह नया व अनूठा प्रयोग है और हमने जिला कलेक्टर से भी कहा है कि जिन कस्बों में ज्यादा महिलाकर्मी उपलब्ध हैं, वहां इस तरह के ज्यादा बूथ बनाए जाएं।

आपको बता दें कि राज्य में 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की एक नई पहल 'सी-विजिल' ऐप है। इसके जरिए अब आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की किसी भी शिकायत का समाधान सौ मिनट की अवधि में सुनिश्चित किया जाएगा। इस ऐप ने अब राज्य में भी कार्य करना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+