दिल्ली में 30 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल,21 के बाद ये छात्र जा सकते हैं स्कूल

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। हाल के समय में रोज ही पिछले दिन से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। इसी बीच दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कहा कि, दिल्ली में सभी छात्रों के लिए स्कूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। 20 सितंबर से पहले किसी भी छात्र को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि, दिल्ली सरकार ने कंटेनमेंट जोन से बाहर वाले छात्रों को राहत दी है।

All schools to continue to remain closed till September 30 in delhi

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि, सभी स्कूलों को 30 सितंबर तक बंद रखा रखा जाएगा। दिल्ली के छात्रों को कोरोना की वजह से किसी भी तरह के काम के लिए 20 सितंबर तक स्कूल में नहीं बुलाया जाए। कंटेनमेंट जोन के बाहर के 9-12वीं के छात्र स्वैच्छिक रूप से या माता-पिता की अनुमति से 21 सितंबर से स्कूल जा सकते हैं।

दिल्ली सरकार के सर्कुलर में कहा गया है कि, 21 सितंबर से कक्षा 9-12 के छात्र अपने माता-पिता / अभिभावकों की लिखित सहमति से स्कूल जा सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा SOP जारी की जाएगी, जिसका पालन स्कूलों द्वारा किया जाएगा।शुक्रवार को दिल्ली में 2,914 नए मामले सामने आए। शहर में 68 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। इसके बाद कुल मामले 1.85 लाख के पार चले गए। वहीं मृतक संख्या 4513 हो गई है। सितंबर में यह लगातार चौथा दिन है जब दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शहर में 13 और मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को 19 संक्रमितों की मौत हुई थी और 2737 नए मामले आए थे। दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या यानी ऐक्टिव केसों की संख्या 18,842 है जो गुरुवार को 17,692 थी। राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को एक दिन में सबसे ज्यादा 3,947 मामले रिपोर्ट हुए थे। बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को कुल मामले 1,85,220 हो गए और संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 4513 पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+