कांग्रेस में केवल कंन्फ्यूजन, नो सॉल्यूशन, थरूर प्रकरण पर भाजपा की चुटकी
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है और सॉल्यूशन कुछ पता नहीं। यह कहना हा भाजपा नेता संबित पात्रा का। भाजपा की मानें तो थरूर का प्रवक्ता पद से हटाया जाना, यह संकेत है कि कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

भाजपा की कांग्रेस को हिदायत
पात्रा का कहना है कि नरेंद्र मोदी का क्लीन इंडिया मिशन देश के विकास के लिए है न कि कोई पार्टी एजेंडा। कांग्रेस द्वारा इस मिशन का स्वागत न करना उनकी छोटी सोच को दर्शाता है। वाकई में कांग्रेस में राष्ट्रहित में अपनी सोच का दायरा बढ़ाना होगा।
महंगा पड़ा मोदी पर मोहित होना
गौरतलब है कि थरूर के प्रवक्ता पद से हटाए जाने का मुख्य कारण था मोदी पर मोहित उनका एक ट्वीट जिसमें उन्होंने मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए। इसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने जमकर थरूर का विरोध। थरूर ने खुद को मिले स्वच्छ भारत अभियान के न्योते पर खुशी जाहिर की थी।












Click it and Unblock the Notifications