अफगानिस्तान के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक, विदेश मंत्री ने हालात की दी जानकारी
नई दिल्ली, 26 अगस्त। केंद्र सरकार ने आज अफगानिस्तान मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अफगानिस्तान के हालात पर विदेश मंत्री एस जयशंकर सभी दलों के नेताओं को अफगानिस्तान के हालात के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अफगानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण के बाद देश में किस तरह के हालात हैं इस बात की जानकारी विदेश मंत्री ने आज इस बैठक में सभी नेताओं को दी। बैठकम ें कई दलो के नेता शामिल हुए। विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी भी सरकार की ओर से इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।
Recommended Video

इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा था कि एस जयशंकर इन-पर्सन मीटिंग में अफगानिस्तान के हालात के बारे में जानकारी देंगे। सभी दलों को इस बैठक में शामिल होने के लिए मेल के जरिए जानकारी दी गई है और अपील की गई है कि वह इस बैठक में शामिल हो। खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके 23 अगस्त को यह जानाकारी दी थी कि अफगानिस्तान के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह सदन के सभी नेताओं को इसकी जानकारी दें। संसदीय कार्य मंत्री इस बैठक के बारे में आगे की जानकारी देंगे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी के प्रतिनिधि इस बैठक में हिस्सा लेंगे। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि उन्हें इस बैठक के लिए न्योता मिला है और मैं इस बैठक में हिस्सा लूंगा। गौर करने वाली बात है कि भारत अभी तक अमेरिका से 800 से अधिक लोगों को वापस लेकर आ चुका है। 15 अगस्त के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान के लगभग सभी बड़े शहरों पर नियंत्रण कर लिया है। जिसके बाद से भारत अफगानिस्तान से अपने भारतीय नागरिकों और अफगान सिख-हिंदु समुदाय के लोगों को वापस ला रहा है। काबुल से 180 लोग वापस भारत आ रह हैं। भारत न अपने इस मिशन को ऑपरेशन देव शक्ति दिया है। काबुल स्थित हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फिलहाल अमेरिकी सेना का नियंत्रण है।












Click it and Unblock the Notifications