Cyclone Amphan के चलते पश्चिम बंगाल में कोरोना को लेकर चलाई गई विशेष उड़ानें भी रद्द
कोलकाता। अम्फान साइक्लोन खतरनाक रूप लेता जा रहा है। इसके रास्ते में आने वाले पश्चिम बंगाल को अलर्ट पर रखा गा है। इसी मद्देनजर कोलकाता एयरपोर्ट पर कल सुबह 5 बजे तक के लिए सभी ऑपरेशन्स स्थगित कर दिया गया है। कोरोना वायरस को अलग-अलग देशों में फंसे भारतियों के लिए चलाई जा रही विशेष उड़ाने भी बंद कर दी गई हैं। पश्चिम बंगाल के हवाई अड्डे के निदेशक ने ये जानकारी दी। आपको बता दें कि आज अम्फान भारत के तटीय राज्यों पश्चिम बंगाल और ओडिशा से टकरा सकता है।

ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि दोपहर या शाम तक ये विकराल रूप ले सकता है और तबाही मचा सकता है। बात अगर सिर्फ पश्चिम बंगाल की करें तो सुंदरवन के करीब बांग्लादेश में दीघा और हटिया के बीच टकराने की आशंका है। मगर इससे पहले ओडिशा में तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है।
Recommended Video
पश्चिम बंगाल में NDRF की 19 टीमें तैनात
पश्चिम बंगाल में तबाही की आशंका को देखते हुए 19 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को पश्चिम बंगाल में तैनात किया गया है जिसमें से दक्षिण -24 परगना में 6 टीमें, पूर्वी मिदनापुर और कोलकाता में 4 टीमें, उत्तर -24 परगना में 3 टीमें, हुगली और हावड़ा में 1 टीम तैनात किए गए हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में भी चक्रवात तुफान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, यहां के समुद्र तट पर तेज हवाएं चल रही है और कई स्थानीय घरों में पानी घुसने की भी खबर सामने आई है।
तूफान का नाम क्यो पड़ा नाम अम्फान
बार इस तूफान का नाम थाईलैंड ने दिया है। दुनिया भर में तूफानों के नाम 5 कमेटियां फाइनल करती हैं. इन कमेटियों के नाम हैं: (1) इस्केप टाइफून कमेटी (2) इस्केप पैनल ऑफ ट्रॉपिकल साइक्लोन (3) आरए 1 ट्रॉपिकल साइक्लोन कमेटी (4) आरए- 4 (5) आरए- 5 ट्रॉपिकल साइक्लोन कमेटी। इन आठ देशों में अगर चक्रवात आता है तो भेजे गए नामों में बारी-बारी एक नाम चुना जाता है। भारत में 10 साल तक एक नाम दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता। साथ ही ज्यादा तबाही मचाने वाले चक्रवातों के नाम को निरस्त कर दिया जाता है। इस बार थाईलैंड की तरफ से भेजे गए तूफान का नाम चुना जाना था। इसलिए भारत में आए इस तूफान को अम्फान नाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications