कोरोना: HRD मंत्रालय ने CBSE की 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं को टाला

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार महामारी को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सीबीएसई समेत सभी परीक्षाओं को 31 मार्च के बाद कराने का निर्देश दिया है। मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जेईई मेन्स की परीक्षा तिथि भी 31 मार्च को निर्धारित की जाएंगी, ताकि अभ्यर्थियों को दिक्कत ना हो।

All ongoing examinations, including that of CBSE university exams, may be rescheduled after March 31

कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक सीबीएसई ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की बाकी बची हुई परीक्षाएं स्थगित कर दी है। इसके साथ ही सीबीएसई के मूल्यांकन कार्य को भी 31 मार्च तक रोकने का फैसला लिया गया है। सीबीएसई के मुताबिक, 31 मार्च के बाद नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय नेकहा कि सीबीएस समेत जो भी परीक्षाएं अभी चल रही है उसे 31 मार्च के बाद री-शेड्यूल कर दिया जाएगा।

इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर बोर्ड परीक्षा केंद्रों को छात्रों को पर्याप्त दूरी पर बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के दौरान मास्क, रूमाल से चेहरे को ढंककर रखने की सलाह दी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+