केवल अरविंद केजरीवाल ही नहीं इन AAP विधायकों पर भी लगे हैं संगीन आरोप
अरविंद केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के कई और विधायकों पर भी संगीन आरोप लगे हैं।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं एक के बाद एक आरोप लगते जा रहे है। लेकिन पहली बार अरविंद केजरीवाल पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगा है। आरोप लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा है। दिल्ली के सीएम पर 2 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। अरविंद केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के कई और विधायकों पर भी संगीन आरोप लगे हैं। हम आपको 'आप' के दाग की पूरी लिस्ट को समझा रहे हैं।

शरद चौहान
नरेला से विधायक शरद चौहान को आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता के आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। शरद चौहान के एक करीबी के ऊपर महिला के साथ छेड़छाड़, बदसलूकी के आरोप थे। बाद में महिला ने आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले में शरद के ऊपर भी आरोप लगे थे। शरद कि गिरफ्तारी 31 जुलाई 2016 को हुई थी और 11 अगस्त 2016 को बेल मिला था।

अखिलेश त्रिपाठी
मॉडल टाउन से आम आदमी पार्टी विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी 26 नवंबर 2015 को गिरफ्तार हुए थे और एक दिन बाद 27 तारीख को रिहा हुए थे। अखिलेश त्रिपाठी के ऊपर एक महिला के साथ छेड़खानी और बदसलूकी के आरोप लगे थे हालांकि ये आरोप बाद में झूठे साबित हुए थे।

मनोज कुमार
कोंडली से आम आदमी पार्टी विधायक मनोज कुमार को 9 जुलाई, 2015 को गिरफ्तार किया था और 20 जुलाई को जमानत मिली थी। मनोज के ऊपर जबरन वसूली के आरोप लगे थे।

सोमनाथ भारती
मालविय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर सरकारी कर्मचारी को परेशान करने के आरोप लगे थे साथ ही सोमनाथ भारती ने एक सरकारी कर्मचारी को नौकरी से निकालने की धमकी की बात भी सामने आए थे। वो घरेलू हिंसा और दहेज के मामले में जेल भी जा चुके हैं।

कमांडो सुरेंद्र सिंह
दिल्ली कैंट से विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह को 21 अगस्त 2015 को को गिरफ्तार किया गया था और एक दिन बाद उन्हे बेल मिली थी। कमांडो सुरेंद्र सिंह पर सरकारी कर्मचारी के अपहरण और उसको धमकाने के आरोप लगे थे। उनको SC/ST एक्ट लगाकर गिरफ्तार किया गया था। लेकिन कोर्ट ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताकर जमानत दी थी।

अमानतुल्ला खान
ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान पर जुलाई 2016 में आरोप लगे थे उनके ऊपर हत्या,छेड़छाड़ और आपराधिक धमकी के आरोप थे। एक महिला ने अमानतुल्ला पर पुलिस में दिए गए बयान को वापस लेने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था।

दिनेश मोहनिया
संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया को 25 जुलाई 2016 को गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर एक महिला को धमकाने और छेड़खानी के आरोप लगे थे।

गुलाब सिंह
आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह को एक जबरन वसूली गैंग से कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वो आम आदमी पार्टी के गुजरात यूनिट के इंचार्ज थे।

जितेंद्र तोमर
आप विधायक जितेंद्र तोमर को जालसाजी के मामले में 9 जून, 2015 को गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर फर्जी एलएलबी की डिग्री रखने का आरोप है।

नरेश यादव
आम आदमी पार्टी विधायक नरेश यादव को पिछले साल 24 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और 30 जुलाई को जमानत दी गई थी। उनके ऊपर धार्मिक भावनाओं का अनादर करने का आरोप लगा था। नरेश यादव को लोगों के विश्वास को आहत करने के मामले में कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।

सतेंद्र जैन
सतेंद्र जैन के ऊपर दिल्ली के सीए अरविंद केजरीवाल को 2 करोड़ रुपए घूस देने के आरोप लगे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने सतेंद्र जैन पर ये आरोप लगाएं है।

संदीप कुमार
आम आदमी पार्टी विधायक संदीप कुमार को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। संदीप के ऊपर एक महिला का राशन कार्ड बनवाने के एवज में रेप करने और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगे थे।

महेंद्र यादव
विकासपुरी से विधायक महेंद्र यादव पिछले साल 29 जनवरी को गिरफ्तार हुए थे और 30 जनवरी को उन्हें जमानत मिली थी। 3 साल की बच्ची के साथ रेप मामले में जनता के साथ आवाज उठा रहे थे। महेंद्र यादव के ऊपर सरकारी सेवकों को असॉल्ट करने का आरोप था।

प्रकाश जरवाल
देवली से विधायक प्रकाश जारवाल के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। पुलिस ने उनको पिछले साल गिरफ्तार किया था

जगदीप सिंह
आप के विधायक जगदीप सिंह को आपराधिक धमकी देने के मामले में पिछले साल मई में गिरफ्तार किया गया था और जगदीप को उसी दिन जमानत मिली थी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications