राजनाथ सिंह ने कहा-'हर कश्मीरी आतंकी नहीं होता', उमर ने की तारीफ

मुझे जानकारी मिली की इस हमले की कश्मीर में निंदा हुई है और इसके लिए मैं कश्मीर के लोगों को सलाम करता हूं

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद ट्वीट कर कहा है कि हर कश्मीरी आतंकी नहीं होता। राजनाथ सिंह के इस ट्वीट के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने राजनाथ सिंह के बयान की तारीफ की है।

हर कश्मीरी आतंकी नहीं होता- राजनाथ सिंह

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर एक यूजर के ट्वीट का जबाव देते हुए लिखा है कि पूरे देश में सुरक्षा और शांति बनाए रखना मेरी जवाबदेही है साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट मे कहा है कि हर कश्मीरी आतंकवादी नहीं होता।

इससे पहले इससे पहले राजनाथ सिंह अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमले के बाद मंगलवार को आला अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली की इस हमले की कश्मीर में निंदा हुई है और इसके लिए मैं कश्मीर के लोगों को सलाम करता हूं। कश्मीरियत की बात करते हुए राजनाथ सिंह ने ट्वीट भी किया था। जिस पर एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा था कि इस समय कश्मीरियत की बात करने का क्या मतलब है? जरुरी तो ये है दोषियों को पकड़ा जाए और सजा दी जाए। जिसके जवाब में राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा है 'देश के हर हिस्से में सुरक्षा देना मेरी जिम्मेदारी है,साथ ही उन्होंने कहा है कि हर कश्मीरी आतंकी नहीं होता है'।

राजनाथ सिंह ने कहा-'हर कश्मीरी आतंकी नहीं होता', उमर ने की तारीफ

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के ट्वीट के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दु्ल्ला ने राजनाथ सिंह की तारीफ करते हुए लिखा है 'आपके दिल में हमारे प्रति सम्मान है, मै आपको सलाम करता हूं, आपको ऐसी राजनीतिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद'।

कश्मीर में अनंतनाग के बटेंगू में सोमवार रात आतंकियों द्वारा अमरनाथ श्रद्धालुओं और सुरक्षाबलों के काफिले किए गए हमले के खिलाफ सोशल मीडिया भी कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भारत की स्टार महिला पहलवान गीता फोगाट ने तो ट्विटर पर इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए यहां तक कह दिया है कि बहुत हो गई अब आतंक की निंदा, जलाना पड़ेगा इनको जिंदा!

आपको बता दें कि सोमवार रात हुए आतंकी हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई है और 19 से ज्यादा घायल हो गए हैं। कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयबा ने ली है। अटैक का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल है। इसके साथ ही पूरे देश भर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। सभी उच्च स्तरीय अधिकारी सुरक्षा हालात की समीक्षा में करने में जुटे हुए हैं। यूपी में कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के आदेश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+