मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शाहिद-कंगना-कपिल समेत पहुंचे बॉलीवुड के ये दिग्गज, देखें Photos

नई दिल्ली। 30 मई की शाम क 7 बजे नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की दोबारा शपथ ली, इस शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड, राजनीति, खेल जगत और देश-विदेश से मेहमान शामिल हुए थे, शपथ ग्रहण में पूरा बॉलीवुड नजर आया है, इनमें से कई लोगों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की है,जो कि वायरल हो रही हैं।

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में दिखे तारें जमीं पर,

इस भव्य कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा की 'क्वीन' कंगना रनौत, शाहिद कपूर, करण जौहर, कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, मशहूर सिंगर कैलाश खेर, सुशांत सिंह राजपूत, बोनी कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विवेक ऑबेराय, अनुपम खेर और मधुर भंडारकर जैसे दिग्गजों ने शिरकत की तो वहीं इस कार्यक्रम में तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत भी अपनी पत्नी लता संग नजर आए।

'मोदी की जीत लोकतंत्र की जीत है'

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि नरेंद्र मोदी ने जिस स्तर की जीत हासिल की है ये किसी जश्न से कम नहीं। ये लोकतंत्र की जीत है, कुछ अच्छा हुआ है और अच्छा होता रहेगा।

'कंगना ने मोदी को बताया देश का सबसे प्रिय पीएम'

'कंगना ने मोदी को बताया देश का सबसे प्रिय पीएम'

तो वहीं कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस प्रचंड जीत की बधाई देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कुछ लक्ष्य तय किए हैं और इन्हें हमने उनके भाषण में सुना। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। वे देश के लिए सबसे बेहतर करने में सक्षम हैं। वे सबसे अधिक प्रिय प्रधानमंत्री हैं। वे अपनी मेहनत के कारण आज इस जगह पर हैं। हम सब उनकी तारीफ करने को बाध्य हैं।

 फिल्मी सितारों ने की पीएम मोदी की तारीफ

फिल्मी सितारों ने की पीएम मोदी की तारीफ

तो वहीं पीएम मोदी की बॉयोपिक में मोदी का किरदार निभाने वाले विवेक ऑबेराय वहां पहुंचे थे और उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को उनके मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के सफर में तीसरी बार शपथ लेते हुए देख रहा हूं। बता दें कि कार्यक्रम में जीतेंद्र, सनी देओल (गुरदासपुर से बीजेपी सांसद) पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+