आयोग ने कहा- अब सभी चुनाव में उपयोग होगा VVPAT, EVM हैक करने पर दलों के लिए यह शर्त

चुनाव आयोग ने तमाम दलों के साथ आज बैठक की थी जिसमें सभी दलों को 13 मई को ईवीएम मशीन को हैक करने की खुली चुनौती दी है।

नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद इलेक्ट्राॉनिक वोटिंग मशीनों पर उठे सवाल के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि भविष्य में सारे चुनाव वीवीपैट पर कराए जाएंगे।

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि भविष्य में जो भी चुनाव कराए जाएंगे वो सभी वीवीपैट पर होंगे। उन्होंने ईवीएम टेंपरिंग के मसले पर कहा कि सभी दलों को मौका दिया गया है कि वे आए और टेंपरिंग कर के दिखाए।

आयोग ने कहा- अब सभी चुनाव में उपयोग होगा VVPAT, EVM हैक करने पर दलों के लिए यह शर्त

राजनीतिक दलों को बुलाया

वहीं चुनाव आयोग ने देशभर के 55 राजनीतिक दलों को 13 मई को ईवीएम मशीनों को हैक करने के लिए बुलाया है। इसके लिए 7 राष्ट्रीय पार्टियों और राज्यों के 48 अन्य दलों को न्योता दिया गया है कि वह आएं और ईवीएम मशीन को हैक करके दिखाएं। आपको बता दें कि देश की 16 राजनीतिक पार्टियों ने मांग की है कि आगामी चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाए।

ऐसे में चुनाव आयोग ने सभी दलों को अपने आरोपों को साबित करने के लिए बुलाया है। आज दिल्ली के कंस्टिट्यूशन क्लब में चुनाव आयोग की तमाम दलों से हुई बैठक के दौरान ईवीएम मशीन की विश्वसनीयता पर चर्चा की गई।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के विधानसभा में डमी ईवीएम मशीन को हैक करके दिखाया था, लेकिन चुनाव आयोग ने इस हैकिंग को सिरे से यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि जो ईवीएम मशीन हैक की गई थी वह डमी थी और वह चुनाव आयोग की मशीन नहीं थी।

लेकिन EVM पर रखी ये शर्त

बता दें कि चुनाव आयोग ने तमाम दलों को ईवीएम मशीन को हैक करने के लिए जो न्योता दिया है उसके लिए खास दो मशीनों को इन दलों को दिया जाएगा, जिसमें एक मशीन में पहले से ही डेटा होगा जबकि दूसरी मशीन में किसी भी तरह का कोई डाटा नहीं होगा।

आज हुई बैठक में आयोग ने इस मशीन को सभी दलों को दिखाया है। ऐसे में आयोग की खुली चुनौती के बाद सभी दलों के सामने यह खास चैलेंज होगा कि वह इस मशीन को हैक करके दिखाएं। चुनाव आयोग ने जो बड़ी शर्त रखी है वह यह कि इन मशीनों को बिना खोले हैक करना है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+