50 हजार Sq. Foot के इस शानदार घर 'गुलीटा' में रहेंगी ईशा अंबानी, जन्नत से नहीं है कम, तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली। एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ काफी भव्य तरीके से हुई है, शादी के बाद भी ईशा सुर्खियों में है, वजह है उनका नया आशियाना, जहां वो अपने पति आनंद के साथ रहने वाली हैं, आपको बता दें कि ईशा वर्ली में सी फेसिंग बंगले में रहने जा रही हैं, 50 हजार Sq. Foot के इस बंगले का नाम 'गुलीटा' है, जिसमें सुख सुविधा की पूरी व्यवस्था है। ईशा के इस आलीशान घर की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

ईशा के ये घर उनके ससुर जी ने वेडिंग गिफ्ट दिया है
आपको बता दें कि ईशा के ये घर उनके ससुर जी ने वेडिंग गिफ्ट दिया है, ये बंगला ईशा के ससुर ने 2012 में हिंदुस्तान युनिलीवर से 62 मिलियन डॉलर में खरीदा था, लंदन के इंजीनियर एकारस्ले ओकालेगन ने इस घर को तैयार किया है।

'गुलीटा' 8 गुना छोटा है 'एंटीलिया' से
Mumbai Mirror की खबर के मुताबिक इस घर में तीन बेसमेंट, बहुत सारे डाइनिंग रूम्स और आउडोर पूल हैं, हालांकि ईशा अंबानी का ये घर उनके पापा मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' से 8 गुना छोटा है लेकिन बहुत ज्यादा ही खूबसूरत है।

10 करोड़ डॉलर (723 करोड़ रुपये)
आपको बता दें कि ईशा की विवाह के पहले की सभी रस्में उदयपुर में संपन्न हुई हैं,कहा जा रहा है कि देश की सबसे महंगी इस शादी पर 10 करोड़ डॉलर (723 करोड़ रुपये) तक खर्च हुए हैं। ईशा अंबानी की सगाई 23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी।

अजय पीरामल और स्वाति पीरामल
आपको बता दें कि आनंद पीरामल बहुत धनी और ताकतवर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वो कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications