हिजाब विवाद: कर्नाटक में अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद, CM ने की शांति की अपील
बेंगलुरू, 08 फरवरी: कर्नाटक के कई कालेजों में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने पर रोक लगाए जाने के बाद बवाल बढ़ गया है। कर्नाटक के उड़पी में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हो रहा है। वहीं हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने राज्य में अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवरा बोम्बई ने कहा-
मैं सभी छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधन के साथ-साथ कर्नाटक के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं। मैंने अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है।
बता दें पिछले सप्ताह कर्नाटक के उड़पी के एक सरकार पीयू कालेज में मुस्लिम छात्राओं को कालेज कैंपस में सिर पर हिजाब पहनकर आने पर रोक लगा दी थी। जिसका छात्राओं ने विरोध किया था। जिसके बाद बाद ये बवाल यहां के कुछ कॉलेजों तक पहुंच गया जहा छात्राओं को हिजाब पहनने की इजाजत नहीं दी गई। जिसके बाद छात्राओं ने कोर्ट का रुख किया।
इस केस पर मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। मामले पर लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट बुधवार को दोपहर ढाई बजे से फिर इस केस पर सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट ने आज छात्रों से शान्ति बनाए रखने की अपील की है। कोर्ट ने कहा कि टीवी पर नारेबाजी और हिंसा की खबरें देखने से मन में बैचेनी हो जाती है।
बता दें हिजाब पहनने पर विरोध कर रही छात्राओं के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं कालेज और शहर में कालेज युनिफार्म पर भगवा अगोछा पहनकर प्रदर्शन किया और जय श्री राम के नारे लगाए। वहीं मंगलवार को एक कालेज में छात्र ने कालेज में लगा तिरंगा निकालकर उसकी जगह भगवा झंडा लहरा दिया। जिसके बाद ये विवाद और बढ़ गया और ये प्रदेश के अन्य शहरों में भी फैलने लगा।
कोई सामप्रदायिक बखेड़ा ना खड़ा हो जाए इसलिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्बई ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के सभी कालेज बंद करने का निर्देश दे दिया है। मालूम हो कि प्रदेश में ये हिजाब विवाद पहले ही राजनीतिक रंग ले चुका है। कई नेता इसको लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। हालांकि जल्द ही इस मामले में फैसला भी आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications