कौन हैं डॉक्टर एम श्रीनिवास, जिन्हें बनाया गया है एम्स दिल्ली का डायरेक्टर

नई दिल्ली, 23 सितंबर। डॉक्टर एम श्रीनिवास को दिल्ली एम्स का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल खत्म होने के बाद डॉक्टर श्रीनिवास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉक्टर एम श्रीनिवास की बात करें तो वह इससे पहले हैदराबाद स्थित ईएसआईसी के डायरेक्टर थे। बता दें कि दिल्ली एम्स के डायरेक्टर पद के लिए दो नाम रेस में थे, जिसमे एक नाम डॉक्ट एम श्रीनिवास का था जबकि दूसरा नाम डॉक्टर संजय बिहारी का था। इन दोनों के नाम को एसीसी के पास भेजा गया था।

aiims

डॉक्टर एम श्रीनिवास की बात करें तो वह दिल्ली एम्स के डायरेक्टर बनने से पहले हैदराबाद स्थिति राज्य कर्मचारी बीमा निगम के डीन थे। डॉक्टर श्रीनिवास राज्य कर्मचारी बीमा निगम के डीन से पहले एम्स दिल्ली में पीडियाट्रिक विभाग में काम कर चुके हैं। लेकिन फिलहाल वह ईएसआईसी हैदराबाद में डेप्युटेशन पर काम कर रहे थे। डॉक्टर श्रीनिवास को देश का प्रतिष्ठित डॉक्टर के रूप में जाना जाता है।

गौर करने वाली बात है कि जिस अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट ने डॉक्टर श्रीनिवास के नाम पर अपनी मुहर लगाई है। इस कमेटी में चार सदस्य थे, जिसमे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, भारत सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर के विजय राघवन, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के सचिव राजेश एस गोखले, दिल्ली यूनिवर्सिटी के वीसी योगेश सिंह शामिल थे। गौर करने वाली बात है कि प्रधानमंत्री इस कमेटी के चेयरमैन होते हैं।

दिलचस्प बात है कि डॉक्टर श्रीनिवास ने इस पद के लिए खुद कभी आवेदन नहीं किया था। महज तीन साल के भीतर डॉक्टर श्रीनिवास ने ईएसआईसी की स्थिति को बदलने का काम किया है। तीन साल के भीतर इस अस्पताल को काफी बेहतर और व्यस्त अस्पतालों में शुमार किया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ का औसत समय दो घंटे से बढ़कर 8 घंटे तक पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+