#Arunachal Pradesh: IAF का हेलिकॉप्टर M17 V5 क्रैश, 7 की मौत, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है, भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार 7 जवान शहीद हो गये है. जबकि एक की हालत गंभीर है।

Recommended Video

IAF Chopper crashes in Arunachal Pradesh; Know Details | वनइंडिया हिंदी
बड़ी बाते...
- खबरों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे।
- एम 17 वी5 श्रेणी का यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था।
- 7 शवों को बरामद कर लिया गया है।
- ये हादसा अरुणाचल के तवांग इलाके में हुआ। हादसा तकरीबन सुबह 6 बजे के करीब हुआ।
- हादसे की वजह हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है।
- संभावना जताई जा रही है की किसी उंची पहाड़ी से हेलिकॉप्टर टकराया है।
- वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
- काफी दुर्गम इलाके में यह दुर्घटना घटी है।
- वहां तक पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग नहीं है।
- पांच से छह घंटे की पैदल यात्रा से वहां तक पहुंचा जा सकता है।
- माना जा रहा है कि पर्वतीय इलाके में उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर किसी पहाड़ी से टकरा गया।
- गौरतलब है कि तंवाग चीन की सीमा से लगा क्षेत्र है।
- सामरिक रूप यह भारतीय सेना के लिए काफी अहम इलाका है।
- गौरतलब है कि वायुसेना दिवस 8 अक्टूबर है और उससे एक दिन पहले ये हादसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications