पीसी चाको की उपस्थिति में औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हुईं अलका लांबा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्व नेता और चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा ने औपचारिक रूप से कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बता दें, अलका लांबा ने एक महीने पहले ही केजरीवाल का साथ छोड़ा था, उनके पार्टी से अलग होने के बाद ही उन्होंने बता दिया था कि वह कांग्रेस ज्वॉइन करने जा रही हैं। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Alka Lamba join Congress in presence of party leader PC Chacko

अलका लांबा ने दो दिन पहले ही अपने ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने लिखा, वह शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगी। बाद में उन्होंने कहा वह कुछ कारणों से शुक्रवार को पार्टी में शामिल नहीं हो सकी अब वह शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेंगी। 6 सितंबर को AAP छोड़ने के बाद कुछ घंटों में ही उन्होंने कांग्रेस में जाने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में उनके आवास पर कांग्रेस में शामिल होंगी।

आपको बता दें कि, 2015 में आम आदमी पार्टी में जाने से पहले अलका लांबा कांग्रसी ही थीं, उन्होंने कांग्रेस के 20 साल पूराना रिश्ता तोड़ते हुए केजरीवाल की पार्टी की तरफ से चांदनी चौक विधानसभा से चुनाव लड़ा। लांबा को दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने अयोग्य घोषित कर दिया था। AAP से अलग होने के बाद अलका ने सोनिया गांधी से मुलाकत भी की थी।

'आप' से अलग होते हुए अलका ने ट्वीट किया था, AAP को गुड बाय कहने का समय आ गया है। मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अलका लांबा काफी दिनों से नाराज भी चल रहीं थीं। वह पार्टी से अलग-अलग मुद्दों पर भिड़ती भी नजर आई हैं। अलका ने कहा था कि, पार्टी से अलग होने के बाद वह स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर आगामी विधानसभा में चुनाव लड़ेंगी। उनके इस ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। लोकसभा चुनाव नें अलका के खराब प्रदर्शन के बाद AAP को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+