Video: रणबीर कपूर नहीं है आलिया भट्ट का पहला प्यार, वैलेंटाइन डे पर पहले ब्वॉयफ्रेंड ने की थी ऐसी हरकत
मुंबई, 08 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के दुनियाभर में लाखों दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं खुद आलिया भट्ट का दिल किसके लिए धड़कता है। आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब होगा बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर। जी हां, इस बात से हम भी इनकार नहीं करते लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रणबीर कपूर से पहले भी आलिया भट्ट का दिल किसी और लड़के के लिए धड़कता था। फिल्म निर्देशक करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में आलिया ने इस राज से पर्दा उठाया था।

रणबीर कपूर नहीं है आलिया भट्ट के पहले ब्वॉयफ्रेंड
फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2018 में सोनम कपूर की शादी के दौरान इस कपल ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। लेकिन आपको बता दें कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट का पहला प्यार नहीं है। टीवी शो 'कॉफी विद करण' में आलिया ने अपने पास्ट के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था है कि उनका पहले भी एक ब्वॉयफ्रेंड रह चका है।

'न्यू ईयर्स इव' और 'वैलेंटाइन डे' नहीं पसंद
सालों पहले 'कॉफी विद करण' में अपनी बचपन के प्यार के बारे में बताते हुए आलिया भट्ट ने बताया कि उनका एक ब्वॉयफ्रेंड था जिसने वेलेंटाइन डे पर उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया था। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ करण के शो पर पहुंची आलिया ने अपने सिंगल होने के सवाल पर कहा कि उन्हें 'न्यू ईयर्स इव' और 'वैलेंटाइन डे' काफी ओवररेटेड लगता है। आलिया ने कहा कि उनका वेलेंटाइन डे का अनुभव भी अच्छा नहीं रहा है।

वेलेंटाइन डे पर पहले ब्वॉयफ्रेंड संग बाहर गई थीं
अलिया भट्ट ने अपने पहले ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कहा, 'मेरा ब्वॉयफ्रेंड मुझे वेलेंटाइन डे पर बाहर लेकर गया, लेकिन उनसे पूरे समय मुझसे बात नहीं की। उस समय मुझे लगा कि ये दिन इतना भी खास नहीं होता।' इस पर परिणीति चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक सकीं। करण और परिणीति ने आलिया से इस बारे में और जानने की इच्छा जाहिर की। आलिया ने हंसते हुए कहा, 'हमने कुछ नहीं किया, हम बहुत छोटे थे।'

तीन साल से रिलेशनशिप में हैं आलिया भट्ट
अलिया भट्ट की इस बात पर परिणीति ने कहा, 'इसलिए उसने तुमसे बात नहीं कि क्योंकि तुमने कुछ किया नहीं।' आपको बता दें कि आलिया का पहला प्यार भले ही रोमांटिक ना रहा हो लेकिन वह रणबीर के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। आलिया और रणबीर पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल एक इंटरव्यू में रणबीर ने स्वीकार किया था कि उनकी शादी की बात चल रही है लेकिन कोरोना काल में शादी नहीं होगी।
वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक।
यह भी पढ़ें: आलिया ने जीती कोरोना से जंग, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर फोटो शेयर कर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications