'टिप टिप बरसा पानी' पर नए अंदाज में थिरकीं आलिया, बताई यूट्यूब चैनल शुरू करने की बात

नई दिल्ली। एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में फैंस को बताया है कि वे अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने जा रही हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी करके फैंस को बताया कि कैसे लोग इसके जरिए कैमरे के पीछे की असली आलिया को पहचान सकते हैं।

इंस्टाग्राम और ट्विटर बहुत हुआ अब यूट्यूब

इंस्टाग्राम और ट्विटर बहुत हुआ अब यूट्यूब

आलिया ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए ये वीडियो शेयर किया। वीडियो में आलिया कह रही हैं कि उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर वर्ल्ड कर लिया है अब यूट्यूब पर हाथ आजमा रही हूं। इसमें आप मेरे बारे में बहुत कुछ जान पाएंगे। ये बिलकुल सटीक होगा और जैसी मैं निजी जिंदगी में हूं उसे दिखाएगा।

'टिप-टिप बरसा पानी' पर आलिया ने लगाए ठुमके

इस वीडियो में आलिया ने शूटिंग के बीच के कई छोटे छोटे क्लिप शेयर किए जिसमें से एक में वे पुराने गाने टिप टिप बरसा पानी पर अपने अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। माना जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र में इस गाने पर आलिया का पर्फामेंस देखने को मिल सकता है। बता दें कि आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

आलिया रणबीर से रिश्ते पर शरमाई रणबीर

आलिया रणबीर से रिश्ते पर शरमाई रणबीर

ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए बनारस गए रणबीर और आलिया को बनारस खूब रास आया है। आलिया भट्ट तो यहां के जायके की इतनी मुरीद हैं कि उन्होंने कहा कि लस्सी पी रहे हैं, चाट खाना है, बनारसी पान है, सब खाना है, पूरी लिस्ट लेकर आई हूं। रणबीर ने कहा कि बनारस में बहुत चेंज आया है, कचरा हटा है, गंगा साफ हुआ है, मोदी जी को क्रेडिट देना पड़ेगा। मोदी जी के लिए बहुत प्यार है जो मुंबई में देखने को नहीं मिलता। जब रणबीर से अफ़ेयर के चर्चे के बारे में आलिया भट्ट से पूछा =गया तो उन्हीने कहा नो कमेन्ट।

यह भी पढ़ें- ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान बनारस में रणबीर संग आलिया, एक सवाल पर बोलीं- नो कमेंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+