Rain Alert: दिल्ली में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल
Weather Rain Alert: शुक्रवार (28 जून) को दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश से जहां भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है तो दूसरी तरफ जलभराव और हादसों ने पूरी दिल्ली को सुर्खियों में ला दिया। एक दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट पर दर्दनाक हुआ। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई।
इस बीच अब मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली-एनसीआर में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की मानें तो राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में आज और कल यानी दो दिन भी बादल जमकर बरसेंगे।

दो दिन में तर हुई दिल्ली, टूटा ये रिकॉर्ड
मानसून की पहली बारिश से तर हुई दिल्ली अभी और भीगेगी। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। क्योंकि 30 मई को केरल में दाखिल होने के बाद अब 28 जून तक मानसून पूरे देश में पहुंच गया है।
Recommended Video
दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश ने 88 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह की बारिश के चलते सड़कों पर 4 से 5 फीट तक पानी भर गया।
दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
हालांकि बारिश के संकेत आईएमडी ने दिए थे, लेकिन वो हल्की और भारी बारिश के थे। ऐसे में दिल्ली सहित आसपास के इलाके में हुई मूसलाधार बारिश ने सबको चौंका दिया। इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली समेत 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की उम्मीद है।
इन राज्यों में पांच दिन तक होगी झमाझम बरसात!
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में अगले पांच दिन जमकर बारिश होने का अनुमान जताया है। जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications