Alert: अगले चार दिन इन 9 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मानसून की भविष्यवाणी के साथ ही मौसम विभाग ने देश के 9 राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है...

नई दिल्ली। पिछले 25 सालों में सबसे ज्यादा मानसूनी बारिश दर्ज करने वाले साल 2019 के बाद इस साल भारत फिर से झमाझम बारिश के सीजन के लिए तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को भविष्यवाणी करते हुए बताया कि देश में जून से सितंबर के बीच बारिश सामान्य रहेगी। मानसून की इस भविष्यवाणी के साथ ही मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में अगले चार दिनों यानी 16 से 19 अप्रैल के बीच भारी बारिश का अनुमान जताया है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए देश के 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus के बीच किसानों के लिए Good News भारत में इस साल सामान्य बारिश का अनुमान | वनइंडिया हिंदी
    बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका

    बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठने वाली तेज नम हवाओं की गतिविधियों के चलते उत्तर-पूर्वी भारत के साथ-साथ पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वी बिहार में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। इन इलाकों में बारिश की गतिविधि चार दिन यानी गुरुवार से रविवार तक सक्रिय रहेगी। बारिश के साथ-साथ इन क्षेत्रों में गरज के साथ बौछार और ओले गिरने की भी आशंका जाहिर की गई है।

    ऑरेंज अलर्ट पर रखे गए ये 9 राज्य

    ऑरेंज अलर्ट पर रखे गए ये 9 राज्य

    इन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार यानी 16 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। इसमें यह भी आशंका जताई गई है कि अरुणाचल प्रदेश में अगले दो दिन, 40 से 50 किमी. प्रति घंटे रफ्तार की तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    असम में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

    असम में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

    पूर्वोत्रर के दूसरे राज्यों को देखें, तो असम में 50 से 60 किमी. प्रति घंटे रफ्तार की तेज हवाओं के साथ अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश, गरज और ओले गिरने के साथ-साथ बिजली चमकने की आशंका जाहिर की गई है।

    बंगाल और बिहार में 18 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट

    बंगाल और बिहार में 18 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट

    पूर्वी राज्यों को लेकर जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक, गुरुवार को सिक्किम में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। जबकि, पश्चिम बंगाल में 7-11 सेमी तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इन राज्यों में 16 और 18 अप्रैल को कुछ स्थानों पर गरज, तेज हवाएं और ओले गिरने का अनुमान जताया गया है। सप्ताह के आखिर में भी इन राज्यों में बारिश के हालात बने रह सकते हैं। बारिश की स्थिति को देखते मौसम विभाग ने 16 और 18 अप्रैल को सिक्किम को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। वहीं बंगाल और बिहार में 18 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

    पूर्वी हिस्सों में औसत की तुलना में बहुत कम बारिश

    पूर्वी हिस्सों में औसत की तुलना में बहुत कम बारिश

    गौरतलब है कि मार्च की शुरुआत से देश के पूर्वी हिस्सों में औसत की तुलना में बहुत कम बारिश हुई है। 1 मार्च से 14 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश में 86.1 मिमी, असम में 31.8 मिमी, नागालैंड में 24.1 मिमी, मणिपुर में 18.8 मिमी, मिजोरम में 15.6 मिमी, मेघालय में 96.5 मिमी और त्रिपुरा में 24 मिमी के साथ बारिश में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सिक्किम में 247.9 मिमी और पश्चिम बंगाल में 57.6 मिमी के साथ सामान्य बारिश देखने को मिली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+