अगर इस नबंर से आए फोन तो भूल कर भी मत उठाना, वरना...

नयी दिल्ली। अगर आपके मोबाइल फोन की घंटी बजे तो फोन उठाने से पहले जरा ध्यान से उसका नबंर जांचना आपके लिए जरुरी है। जी हां फोन कॉल उठाने से पहले उसके नबंर को जांचना इसलिए जरुरी है क्योंकि हो सकता है ये फोन आपके लिए घातक साबित हो।

phone call

दरअसल भारत में जासूसी करने के लिए पाकिस्तान नए-नए हथकंडे अपनाता रहता है। भारत के खिलाफ जासूसी करने के लिए पाकिस्तान भारतीय मोबाइल कंपनियों के हवाले से फोन कर आपकी जानकारी हासिल करने का प्रयास करने में जुटा हुआ है। वो लोग जानकारी हासिल करने के लिए लोगों को लक्की ड्रा या फिर लॉटरी का झांसा दे रहे हैं। ताकि लोग उनके झांसे में आकर उन्हें अपनी जानकारी दे दें।

कुछ दिनों पहले ही एक मोबाइल फोन पर पाकिस्तानी नंबर +92-3004989471 से कॉल आई। कॉल करने वाले ने फोन उठाने वाले युवक को बताया कि वो एक मोबाइल टेलीकॉम कंपनी से बोल रहा है। उसने युवक को 25 लाख रुपए की लॉटरी निकलने की जानकारी देकर वापस फोन करने को कहा। जब युवक ने उस नंबर पर फोन किया तो उसे 5 अंकों वाले एक नंबर को सिम पर चैक करके कन्फर्म करने का कहा गया।

इसके बाद उसने फोन बंद कर दिया। हैरानी की बात है कि युवक की ओर से दिया गया नंबर सिम पर लिखा हुआ था।बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया। ऐसे मेंजब युवक ने पुलिस को इस बाबत जानकारी दी तो उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अंजान नबंर से फोन आने पर उसे फौरन न उठाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+