Cyclone Nisarga:120 किमी/ घंटे की रफ्तार से आज मुंबई तट से टकराएगा साइक्लोन,3 और 4 जून बेहद नाजुक, Pics में देखें अबतक का हाल

Cyclone Nisarga:120 किमी/ घंटे की रफ्तार से टकराएगा साइक्लोन,3 और 4 जून बेहद नाजुक, Pics में देखें अबतक का हाल

नई दिल्ली। अम्फान तूफान के बाद देश में एक और तूफान ने दस्तक देने की तैयारी कर ली है। अम्फान के बाद महाराष्ट्र और गुजरात तट से चक्रवाती तूफान निसर्ग टकराने जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने साइक्लोन निसर्ग को लेकर राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। वहीं मुंबई में आवाजाही को बंद कर लिया गया है। तूफान आज दोपहर करीब 2.30 बजे निसर्ग तूफान मुंबई तट से टकराएगा, उस वक्त उसकी रफ्तार 110 से 120 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।

Recommended Video

    Cyclone Nisarga: Mumbai से सिर्फ 150 KM दूर है तूफान, समुंद्र में उठने लगी लहरें | वनइंडिया हिंदी
     महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, मुंबई में आवाजाही रोकी

    महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, मुंबई में आवाजाही रोकी

    आज दोपहर निसर्ग तूफान मुंबई की तट से टकराएगा। जिसके चलते मुंबई और आसपास के इलाकों में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आपको बता दें कि पहले भी मुंबई में चक्रवाती तूफान आएं है, लेकिन अपने इतिहास में पहली बार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का सामना एक बड़े तूफान से हो रहा है। तूफान के कारण मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश होगी। मुंबई, पालघर, अलीबाग और ठाणे में इस बड़े तूफान का सबसे ज्यादा असर दिखेगा।

     ब्लैकआउट हो सकता है मुंबई

    ब्लैकआउट हो सकता है मुंबई

    चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण शहर में बिजली काटी जा सकती है, जिसके कारण मुंबई में ब्लैकआउट की समस्या हो सकती है। वहीं लोगों को पहले से ही जरूरी इंतजाम करने के लिए सलाह दिया गया है। लोगों को घरों से न निकलने की सलाह दी गई है। निसर्ग का लैंडफॉल रायगढ़ के अलीबाग में होने की आशंका है, जिसके कारण मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिले और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान के कारण समंदर में लहरें 1-2 मीटर क उठ सकती है।

     रोकी गई आवाजाही

    रोकी गई आवाजाही

    तूफान के कारण रेलवे ने 5 स्पेशल ट्रेनों को रिशिड्यूल किया है, जबकि 3 स्पेशल ट्रेनों का डायवर्ड कर दिया है। वहीं विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई है। तूफान निसर्ग को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने आज मुंबई से अपनी आने-जाने वाली कुछ फ्लाइटों को रद्द कर दिया है, जबकि आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 19 विमानें संचालित होगी, जिसमें 11 विमानें उड़ान भरेंगी और 8 विमान उतरेंगी।

    3 और 4 जून बेहद नाजुक

    3 और 4 जून बेहद नाजुक

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि अलर्ट रहे। उन्होंने कहा कि अबतक के चक्रवाती तूफानों से ये निसर्ग तूफान ज्यादा तीव्र हो सकता है। उन्होनें कहा कि 3 जून और 4 जून की तारीख महाराष्ट्र के लिए बहुत नाजुक है। उन्होंने सभी आर्थिक गतिविधियों को चक्रवाती तूफान के चलते अगले 2 दिन रोकने का आदेश दिया है।

     क्या है तैयारी

    क्या है तैयारी

    निसर्ग से निपटने के लिए NDRF की टीम तैयार है। अनडीआरएफ के साथ-साथ पश्चिम नेवी ने कमान संभाल ली है। नेवी ने पांच बाढ़ टीम और तीन गोताखोरों की टीम को मुंबई में तैयार रखा है। वहीं भारतीय तटरक्षक बल अलर्ट पर है और मछुआरों को समुद्र तट से दूर कर रहा है। वहीं तूफान निसर्ग के आने से पहले मुंबई के घाटकोपर और कुर्ला इलाके में तेज बारिश शुरू हो गई है। सरकार को चक्रवात निसर्ग के कारण न्यूक्लियर और केमिकल प्लान्ट्स की सुरक्षा की चिंता सता रही है। यहां अभी तक एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात की जा चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+