अल कायदा का वीडियो, भारत में जेहाद फैलाने की अपील
नई दिल्ली। पहले से हीआतंक की मार झेलने वाले भारत के लिए एक बुरी खबर है। खतरनाक आतंकी संगठन अल कायदा ने अपना एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अल कायदा ने भारत में अपनी पैठ बनाने और नई शाखा शुरू करने की बात कही है।

अल कायदा के प्रमुख और ओसामा बिन लादेन के करीबी अयमान अल जवाहिरी ने घोषणा की है कि अल कायदा अब भारत में अपनी पैठ बनाएगा। जवाहिरी लादेन का दायां हाथ माना जाता था।
इस वीडियो के सामने आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है जिसमें इस तरह की बातें सामने आई हैं। इसके साथ ही इंटेलीजेंस ब्यूरो की ओर से भी एक अलर्ट जारी कर दिया गया है।
वीडियो में जवाहिरी ने कहा है कि अल कायदा भारत में इस्लामिक राज की वापसी चाहता है, क्योंकि एक वक्त यह मुस्लिम साम्राज्य का हिस्सा था।
एसआईटीई आतंकवादी निगरानी समूह के जिहादी फोरम में पाए गए इस वीडियो में जवाहिरी ने कहा कि उनकी नई फोर्स 'कृत्रिम सीमाओं' को खत्म कर देगा, जिसने इलाके में मुस्लिम आबादी को बांट रखा है।
अल कायदा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है, जहां समझा जाता है कि इसका नेतृत्व छिपा हुआ है, लेकिन जवाहिरी ने कहा, कायदात अल जिहाद लड़ाई को भारत, म्यामांर और बांग्लादेश तक ले जाएगा।
उसने कहा, इस निकाय का गठन आज नहीं हुआ, बल्कि यह दो वर्षों के प्रयास का यह नतीजा है कि भारतीय उपमहाद्वीप में मुजाहिद्दीनों को एक संगठन के अंदर लाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications