गैंगस्टर अतीक की हत्या पर Al-Qaeda को दर्द! भारत को दी धमकी, ईद के संदेश में उगला जहर
अतीक- अशरफ हत्या के मामले को लेकर अब आतंकी संगठन अल-कायदा ने एंट्री ले ली है। संगठन ने अपनी एक मैग्जीन के जरिए ईद को लेकर प्रसारित संदेश के साथ भारत को धमकी दी है।

Al-Qaeda threatens India in Eid Message: यूपी गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या (Atique Ashraf Murder) को लेकर आतंकी संगठन अल-कायदा ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। अल-कायदा मीडिया विंग की ओर प्रसारित एक सात पेज की पत्रिका में आतंकी संगठन ने गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को "शहीद" के रूप में प्रशंसा की। संगठन अतीक की हत्या को लेकर भारत पर हमले की धमकी दी है।
अतीक- अशरफ हत्याकांड के बाद अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) को ओर संगठन ओर ईद के संदेश को लेकर एक पत्रिका प्रकाशित की गई, जिसमें ईद संदेश में आतंकी संगठन ने अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रशंसा की गई। साथ ही दोनों की हत्या को लेकर AQIS ने भारत से इन हत्याओं का बदला लेने की धमकी दी गई। पत्रिका में मारे गए अतीक और अशरफ को "शहीद" कहा गया।
वहीं यूपी में दोहरे हत्याकांड के बाद ईद के मौके पर सुरक्षा अलर्ट है। वहीं अतीक और अशरफ के गुर्गों को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस लगातार ऑपरेशन चला रही है। हत्याकांड से जुड़े सभी लिंक्स तलाशे जा रहे हैं। अतीक पत्नी और उसका खास राजदार गुड्डू मुस्लिम अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। वहीं पुलिस अतीक के बेटों, वकीलों, रिश्तेदारों के फोन कॉल्स की जांच कर रही है। प्रशासन की उन पर कड़ी नजर है।
गम में मनाएं ईद, यूपी में लाइव एनकाउंटर- अल-कायदा
यूपी में असद के एनकाउंटर, अतीक और अशरफ की हत्या को लेकर अलकायदा ने जहर उगला। अपने ईद के संदेश में आतंकी संगठन ने कहा कि भारत के यूपी में लाइव एनकाउंटर हुआ है। इसलिए इस बार ईद को गम में मनाएं। वहीं पुलिस इस मैग्जीन की जांच में जुट गई है। संदेश की वास्तविकता परखने के लिए पुलिस रिसर्च शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications