शादी की 18वीं सालगिरह पर ट्विंकल ने पति अक्षय से की ये तीन शिकायतें

मुंबई। गुरुवार को अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपनी शादी की 18वीं सालगिरह मना रहे हैं। ट्विंकल ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक के बाद कई शिकायतें अक्षय से की हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि ना तो उनके पति ने उन्हें उनके पहले प्यार के साथ डेट पर जाने दिया और ना ही एक प्राइवेट जेट दिया। हालांकि उन्होंने इसके बाद कहा है कि उनको अक्षय में एक बेहतरीन दोस्त मिला है।

अक्षय से की ये तीन शिकायतें

ट्विंकल खन्ना ने अमेरिकन एक्टर रॉब लोव के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा है कि आपके पति ने एनिवर्सरी पर आपको क्या दिया? दुर्भाग्यवश उसने मुझे मेरे बचपन के क्रश रॉब लोव के साथ डेट पर नहीं जाने दिया।

ट्विंकल ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वो जेट में जाते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, आपके पति ने एनिवर्सिरी पर आपको क्या दिया, मेरे पति ने मुझे प्राइवेट जेट नहीं दिया।

तीसरी तस्‍वीर जो ट्विंकल ने शेयर की है, उसमें रणवीर सिंह अक्षय के गले लग रहे हैं। तस्वीर के साथ ट्विंकल ने फिर यही सवाल पूछा है आपकी शादी की सालगिरह पर आपके पति ने आपको क्‍या दिया है? दुर्भाग्य से मेरे पति ने मुझे फ्रेश रैप्‍ड रणवीर सिंह भी नहीं दिया, सारे हग खुद के लिए रख लिए।

चौथे फोटो में बताया पति से क्या मिला?

चौथी और आखिरी तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए ट्विंकल ने यही सवाल लिखा कि सालगिरह पर आपके पति ने क्‍या दिया है? फिर इसके जवाब में ट्विंकल ने लिखा है कि खुशकिस्मती से मेरे पति ने मुझे दोस्‍ती के बेहतरीन 18 साल दिये हैं। मुझे बराबरी का अहसास दिया और आजादी दी है ताकि मैं आगे बढ़ सकूं। जाहिर तौर पर अभी कुछ खत्म नहीं है। हम पेज नंबर 120 पर हैं।

2001 में की थी अक्षय और ट्विंकल ने शादी

2001 में की थी अक्षय और ट्विंकल ने शादी

17 जनवरी 2001 में अक्षय और ट्विंकल शादी के बंधन में बंधे थे। उनको बेटा आरव और बेटी नितारा है। अक्षय और ट्विंकल ने कुछ फिल्मों में साथ में भी काम किया है। अक्षय अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं। वहीं एक्टिंग छोड़ने के बाद ट्विंकल बतौर राइटर अपनी पहचान बना रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+