'पद्मावत' के बाद 'पृथ्वीराज' के लिए काल बनी करणी सेना, अक्षय कुमार की फिल्म की रूकवाई शूटिंग, दी धमकी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर करणी सेना ने आपत्ति जताई है। ऐसे में लग रहा है कि एक बार फिर एक पीरियड फिल्म फंस सकती है। यह अक्षय कुमार की पहली पीरियड फिल्म है, इसमें वह पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे हैं। करणी सेना ने फिल्म की शूटिंग को रोक दिया है। बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर करणी सेना ने पहले से ही मेकर्स को यह चेता दिया है कि तथ्यों के साथ कोई भी छेड़खानी वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अक्षय की फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग रुकी, करणी सेना ने दी ये धमकी

जानकारी के मुताबिक करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने अपने संगठन के सदस्यों के साथ शनिवार को जमवारामगढ़ गांव में चल रही फिल्म की शूटिंग को बाधित किया और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को शूटिंग रोकने के लिए भी कहा। चंद्रप्रकाश ने उन्हें भरोसा जताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट में ऐतिहासिक तथ्यों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। हालांकि इसके बावजूद करणी सेना ने लिखित में भरोसा दिए जाने की मांग रखी। जानकारी के अनुसार सेट पर जब यह हंगामा हुआ उस समय अक्षय कुमार सेट पर मौजूद नहीं थे।

हाल में इस बारे में बताते हुए महिपाल सिंह मकराना ने बताया, 'फिल्म के निर्देशक चंद्र प्रकाश के साथ स्क्रिप्ट को लेकर हमारी बातचीत हो गई है। हमने उन्हें बता दिया है कि ऐतिहासिक तथ्यों से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' उन्होंने आगे बताया, 'फिल्म में पृथ्वीराज चौहान किसी प्रेमी के तौर पर नहीं दिखाए जाएंगे। निर्देशक ने हमें भरोसा दिया है कि फिल्म में ऐसी किसी भी तरह की चीज नहीं होगी लेकिन हमें लिखित आश्वासन चाहिए।'

आपको बता दें कि करीब दो साल पहले करणी सेना 'पद्मावत' के लिए काल बन गई थी। फिल्म का इस कदर विरोध किया गया था कि इसके नाम को 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' करना पड़ा। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी हुई वहीं फिल्म को अंत तक राजस्थान में रिलीज नहीं होने दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+