अक्षय कुमार ने गुलशन ग्रोवर और अनुपम खेर के साथ शेयर की फोटो, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकॉउंट पर ऐसी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ अनुपम खेर और गुलशन ग्रोवर दिखाई पड़ रहे हैं। ग्रोवर और अनुपम सोफे पर बैठे हैं जबकि अक्षय कुमार जमीन पर बैठे हुए हैं। तीनों खिलखिलाते हुए बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।

'खूबसूरत लोग जिन्हें मैं दोस्त कहता हूं'

अक्षय ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- 'मैंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत इन दोनों के साथ की थी और आज भी इनके साथ काम कर रहा हूं। हम हंसे, एक दूसरे को घूंसे मारे, बड़े हुए, साथ बड़े हुए। खूबसूरत लोग जिन्हें मैं दोस्त कहता हूं।' अक्षय द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर किसी फिल्म की शूटिंग की मालूम पड़ती है।

अनुपम बोले- 'अक्षय मुझे गर्व है तुम पर'

अक्षय के इस शानदार ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अनुपम ने लिखा- 'हमारी भावनाएं मिलती हैं अक्षय। साथ में हमारा सफर लाजवाब था। मुझे तुम पर गर्व है और जिन ऊंचाइयों को तुमने छुआ है उसपर भी। ये सब तुमने अपनी मेहनत और गंभीरता से पाया है। तुमसे मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। प्यार और दुआएं हमेशा।' बता दें कि सैनिक, अफलातून, नाम शबाना और बेबी जैसी कई फिल्मों में खेर और अक्षय ने साथ काम किया है। वहीं ग्रोवर के साथ अक्षय इंटरनेश्नल खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

नागरिकता को लेकर सवालों में घिरे थे अक्षय

नागरिकता को लेकर सवालों में घिरे थे अक्षय

हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए वोट ने देने के चलते अक्षय सवालों के घेरे में आ गए थे। लोग कहने लगे थे कि हमेशा देशभक्ति की बातें करने वाला हीरो लोकतंत्र के इस त्यौहार के समय कहां है। इसपर अक्षय ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए जवाब दिया था कि मैंने कभी कनाडा की नागरिकता होने से इंकार नहीं किया और न हीं इस बात को छुपाया लेकिन मैं भारत में काम करता हूं और यहां के सारे टैक्स भरता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+