किसानों के लिए अक्षय कुमार ने की सीएम केजरीवाल से मुलाकात
मुंबई। भारत एक कृषि प्रधान देश हैं लेकिन इस देश का अन्नदाता ही भूखमरी का शिकार है जिनकी हालत को सुधारने के लिए अभिनेता नाना पाटेकर के बाद बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आगे आये हैं।
इसी सिलसिले में मिस्टर खिलाड़ी ने मंगलवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की है।
अपनी मुलाकात में अक्षय कुमार ने दिल्ली के सीएम से खेती-बाड़ी, किसानों की दयनीय स्थिति और उनकी आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों को लेकर बातें की है। अक्षय किस तरह से किसानों की मदद करना चाहते हैं, इस बारे में भी अक्षय कुमार नेकेजरीवाल को बताया।
खबर है कि अक्षय ने किसानों की दशा को बेहतर करने के लिए 90 लाख का डोनेशन दिया है। केजरीवाल ने अक्षय कुमार की प्रशंसा की और कहा कि वो अक्षय की ओर से किये जा रहे प्रयासों में हर संभव मदद करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications