'बेल बॉटम' के लिए अक्षय कुमार ने 30 करोड़ से कम कर दी है फीस? एक्‍टर ने खुद बताई सच्‍चाई

मुंबई, 14 जून। बॉलीवुड के एक्‍टर अक्षय कुमार उन अभिनेताओं की लिस्‍ट में शामिल हैं जिनकी एक फिल्‍म के लिए सबसे अधिक फीस लेते हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार वो एक्‍टर हैं जो एक साल में सबसे अधिक फिल्‍में करते हैं। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म बेल बॉटम के लिए सुर्खियों में हैं। दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने इस फिल्‍म के लिए अचानक 30 करोड़ फीस घटा दी है। इसके बाद अब अक्षय कुमार ने इस खबर को लेकर सच्‍चाई बयां करते हुए एक ट्वीट किया है।

क्‍या अक्षय कुमार ने 30 करोड़ फीस कम कर दी है?

क्‍या अक्षय कुमार ने 30 करोड़ फीस कम कर दी है?

पहले बता दें पूर्व में अक्षय कुमार बेल बॉटम में तगड़ी फीस वसूलने के लिए चर्चा में थे लेकिन अचानक पिछले एक दिन से दावा किया जा रहा था कि अक्षय कुमार ने 30 करोड़ फीस कम कर दी है। अक्षय कुमार ने इस मीडिया रिपोर्ट को रीट्वीट किया है जिसमें कहा गया है उन्‍होंने 30 करोड़ फीस घटा दी है।

अक्षय कुमार ने बताई सच्‍चाई

अक्षय कुमार ने बताई सच्‍चाई

इस पोस्‍ट पर रीट्वीट करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा झूठे दावों के साथ नीदं खुलना कैस महसूस होता है। ये लिखकर अक्षय कुमार ने साफ कर दिया है फीस घटाने के सारे दावे झूठे हैं। उन्‍होंने अपनी फीस नहीं घटाई है। अक्षय कुमार ने इस पोस्‍ट के साथ एक इमोजी भी शेयर की है जिसमें एक गुस्‍से का इमोजी है। जो ये शो कर रहा है कि इस अफवाह से अक्षय कुमार को काफी गुस्‍सा आया है।

जानिए बेल बॉटम के लिए कितना चार्ज किया है अक्षय ने

जानिए बेल बॉटम के लिए कितना चार्ज किया है अक्षय ने

बेलबॉटम के लिए पहले दावा किया गया था कि बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार ने 135 करोड़ फीस ली है। दरअसल बेल बॉटम स्‍पाई थ्रिलर फिल्‍म हैं। ये भी कहा गया था कि वासु भागवानी ने अक्षय कुमार से फीस कम करने की भी रिकवेस्‍ट की थी।

अक्षय कुमार एक फिल्‍म के लिए करते है कितना चार्ज

अक्षय कुमार एक फिल्‍म के लिए करते है कितना चार्ज

कोरोना महामारी में जहां बॉलीवुड का काम ठप्‍प पड़ा हुआ है वहीं अक्षय कुमार इस समय भी सबसे व्‍यस्‍त एक्‍टर हैं। एक्‍टर की 7 फिल्‍में लगभग रिलीज के लिए रेडी है और अभिनेता को 10 फिल्‍मों का ऑफर हैं। जो फिल्‍में 2023 तक रिलीज होनी है। जिन 7 फिल्‍मों की शूटिंग अक्षय कुमार कर चुके हैं या कर रहे हैं उसकी कुल टोटल कुल फीस 2200 करोड़ मिलनी तय है। अक्षय कुमार ने अपनी फीस बढ़ा दी है और वो एक फिल्‍म के लिए 100 से 120 करोड़ तक फिल्‍म मेकर्स से चार्ज कर रहे हैं। फस्‍ट लॉकडाउन खत्‍म होने पर अक्षय कुमार ने महज 4 महीने में तीन फिल्‍मों की शूटिंग निपटा ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+