पुराने इंटरव्यू के चलते बुरी तरह ट्रोल हुए अक्षय कुमार, कहा था- पाकिस्तान से मिलता है सबसे ज्यादा प्यार

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार को ट्विटर पर एक पुराने इंटरव्यू को लेकर बुरी तरह घेर लिया गया है। दरअसल इस वीडियो में वे पाकिस्तानी फैंस की तारीफ करते दिख रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उनकी फिल्में सबसे अधिक पाकिस्तान में चलती हैं और वहां उन्हें बहुत प्यार मिलता है। उन्होंने वीडियो में कहा कि शायद पाकिस्तान से अधिक प्यार उन्हें कहीं नहीं मिलता। अक्षय के इस वीडियो को शेयक कर लोग उनको लेकर काफी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। कोई उन्हें खिलाड़ी 420 कर रहा है तो कोई कुछ और।

शाहरुख ने ऐसा बयान दिया होता तो क्या होता?

अक्षय कुमार को उनके इस पुराने वीडियो और बयान को लेकर ट्विटरबाजों ने उन्हें घेर लिया है। एक शख्स ने ये वीडियो शेयर कर ये लिखा- ये ही बात अगर शाहरुख खान ने कह दी होती तो एक वीक तक एंटी नेश्नल शाहरुख ट्विटर पर ट्रेंड करता। बता दें कि पाकिस्तान को लेकर किसी बयान के चलते शाहरुख कई बार विवादों में आ जाते हैं।

'पाकिस्तान से प्यार पाकर भारत में राष्ट्रवाद बेचते हैं अक्षय कुमार'

'पाकिस्तान से प्यार पाकर भारत में राष्ट्रवाद बेचते हैं अक्षय कुमार'

एक अन्य ट्विटर यूजर ने अक्षय को लेकर लिखा कि अक्षय कुमार एक नेक्सट लेविल अंतर्राष्ट्रीय निवासी है। ये कनाडा में रहते हैं, पाकिस्तान से प्यार करते हैं और भारत में राष्ट्रवाद बेचते हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार को ट्रोल करते इन ट्वीट्स पर लोगों के बदतर रिएक्शन आ रहे हैं। कोई उन्हें खिलाड़ी 420 बता रहा है तो कोई कुछ और।

शेयर किया गया अक्षय का एक और पुराना वीडियो

इसके अलावा अक्षय का एक और वीडियो शेयर कर उन्हें ट्रोल किया गया। इस वीडियो में वे कहीं स्टेज पर खड़े होकर बोल रहे हैं कि ये मेरा घर है टोरंटो ही मेरा घर है। बता दें कि अक्षय भारतीय मूल के हैं लेकिन उनके पास कनाडा की नागरिकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+