BSF के बेस कैंप पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सैनिक हैं रियल हीरो
जवानों से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार ने कहा कि वह रील में हीरो हैं लेकिन सेना के जवान रियल हीरो हैं।
जम्मू। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को जम्मू स्थित बीएसएफ के बेस कैंप में जाकर जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग और आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

जवानों से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार ने कहा कि वह रील में हीरो हैं लेकिन सेना के जवान रियल हीरो हैं। उन्होंने कहा, 'यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां आने और जवानों से मिलने का मौका मिला है।'
अभिनेता ने कहा कि शांति जरूरी है। सीमा पर लगातार जवान शहीद हो रहे हैं। शांति ही एक मात्र रास्ता है इस लड़ाई से उबरने का। उन्होंने कहा, 'यह राजनीतिक बयान नहीं है। हम युद्ध के बारे में चर्चा नहीं कर रहे हैं। हम बीएसएफ के प्रेम और उसकी तमाम चीजों की बात कर रहे हैं।'
अक्षय कुमार ने पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग और आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों को बेस कैंप पर श्रद्धांजलि भी दी।
#WATCH: Akshay Kumar pays tribute to soldiers (who lost their lives in ceasefire violations/encounter) at BSF base camp in Jammu pic.twitter.com/IxGoxCFHrD
— ANI (@ANI_news) November 8, 2016












Click it and Unblock the Notifications