अक्षरा हासन की प्राइवेट तस्वीरें लीक, एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने कही ये बात

नई दिल्ली। अभिनेत्री अक्षरा हासन की निजी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक होने के बाद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड तनुज वीरवानी पर इन तस्वीरों को लीक करने का शक जताया जा रहा है। शुक्रवार को तनुज की ओर से कहा गया है कि वो इस सबके पीछे नहीं हैं। तनुज के प्रवक्ता ने बताया कि वो पूरी तरह से पुलिस का सहयोग करेंगे क्योंकि वो चाहते हैं कि मामले का सच पता चले। उन्होंने कहा कि तनुज पर इस मामले में संदेह करना बिल्कुल ही गलत है क्योंकि दोनों अभी भी दोस्त हैं।

इंटरनेट पर लीक हुई हैं तस्वीरें

इंटरनेट पर लीक हुई हैं तस्वीरें

हाल ही में कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा हासन अंडरगारमेंट्स में सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। अक्षरा ने मामले को लेकर रविवार को वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि अक्षरा ने तनुज के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए 2013 में ये फोटोज उनसे शेयर की थीं। 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। पुलिस का कहना है कि अक्षरा ने बताया है कि उन्होंने अपने 'केवल एक बेहद नजदीकी' दोस्त के साथ ये तस्वीरें शेयर की थीं। पुलिस मामले में तनुज से पूछताछ कर सकती है।

अक्षरा ने पोस्ट कर कहा, दुर्भाग्यपूर्ण

अक्षरा ने पोस्ट कर कहा, दुर्भाग्यपूर्ण

अक्षरा ने अपनी इन तस्वीरों के लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर कहा कि यह बेहद दुखद है कि एक समय जब पूरा देश मीटू मूवमेंट में जाग रहा है, वहां तब भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो एक लड़की की प्राइवेट तस्वीरें दुनिया की नजरों के सामने सिर्फ इसलिए लाते हैं क्योंकि इससे उन्हें मजा आता है।

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं अक्षरा

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं अक्षरा

अक्षरा हासन ने साल 2015 में फिल्म 'शमिताभ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसका बाद उन्होंने विवान शाह के साथ 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' में काम किया। दक्षिण में भी कई फिल्मों में अत्ररा काम कर चुकी हैं। उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड तनुज अभिनेत्री रति अग्निहोत्री की बेटे हैं। तनुज भी अभिनेता हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+