रेल हादसे पर बोले अखिलेश, यह वक्त राजनीति करने का नहीं
रेल हादसे के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह समय राहत बचाव का है, राजनीति अभी इंतजार कर सकती है।
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रने हादसे के बाद कहा कि मैंन रेलमंत्री की है और उन्हें राज्य की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि राहत-बचाव के कार्य में हर संभव मदद करने के लिए हम तैयार हैं।

भाजपा सांसद बोले, रेल हादसे के पीछे केंद्र को बदनाम करने की साजिश हो सकती है
रेलमंत्री के इस्तीफे पर बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि पहले राहत-बचाव कार्य बहुत जरूरी है, राजनीति इंतजार कर सकती है। उनसे जब पूछा गया कि क्या इस हादसे के बाद रेलमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए तो उन्होंने कहा कि राजनीति अभी इंतजार कर सकती है।
घटना की जानकारी मिलते ही निर्देश दिए
अखिलेश ने कहा कि सभी संशाधनों को राहत-बचाव के कार्यों में लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब मुझे घटना की जानकारी मिली तो मैं सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाने का कहा और राहत-बचाव कार्य करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया
मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत लोगों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए कहा मैं सभी अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने बिना विलंब बचाव कार्य जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications