अब अखिलेश यादव ने दिया कांग्रेस को अल्टीमेटम, कहा- 'जिस दिन सीटों का बंटवारा...'
Akhilesh Yadav on INDIA alliance: लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का 'विजय रथ' रोकने के लिए बना विपक्षा गठबंधन 'इंडिया' सियासी मैदान में उतरने से पहले ही बिखर गया है।
पहले ममता बनर्जी, फिर नीतीश कुमार और अब आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के अलग होने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस को अपने तेवर दिखा दिए हैं।

दरअसल, अखिलेश यादव को लेकर चर्चा इसलिए छिड़ी है क्योंकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन अभी तक समाजवादी पार्टी का कोई नेता इसमें शामिल नहीं हुआ है। इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं है? इसे लेकर अब अखिलेश यादव ने ही जवाब दे दिया है।
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
सोमवार को जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, 'फिलहाल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बातचीत जारी है। कई दौर की बातचीत हो चुकी है। कई सूचियां उधर से आईं और सूची इधर से भी गई। जिस दिन सीटों का बंटवारा फाइनल हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।'
जयराम रमेश बोले- मंगलवार को होंगे अखिलेश शामिल
आपको बता दें कि सपा और कांग्रेस को लेकर पहले खबरें आईं थी कि सीटों का बंटवारा दोनों दलों के बीच फाइनल हो गया है, लेकिन अब अखिलेश यादव के बयान से स्पष्ट हो गया है कि अभी केवल बातचीत ही चल रही है। वहीं, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी में प्रवेश से पहले इस बात की चर्चा थी कि अखिलेश यादव इसमें शामिल होंगे। हालांकि सोमवार को कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications