बोले यूपी के टीपू सुल्तान..हम बनारस और आजमगढ़ में फर्क नहीं करते..
नई दिल्ली। यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने जागरण फोरम में पत्रकारों, नेताओं और सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए यह तस्वीर साफ की यूपी में हर जगह सर्वागींण विकास हो रहा है। किसी भी एरिया से दोहरा बर्ताव नहीं किया जाता है।
यह बात सीएम अखिलेश यादव ने उस सवाल के जवाब में दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या कारण है बनारस का विकास नहीं हो पा रहा है, कहीं इसका कारण यह तो नहीं कि वो पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।
जिस पर मुस्कुराते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, बनारस के विकास के लिए केन्द्र सरकार की ओर से पैसा आना चाहिए था जो कि अभी तक आया नहीं है, राज्य सरकार पूरी तरह से वाराणसी का विकास वैसे ही कर रही है जैसे कि आजमगढ़ का करती है, आजमगढ़ का नाम इसलिए मैं ले रहा हूं क्योंकि वो नेता जी ( सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव) का संसदीय क्षेत्र है लेकिन क्योंकि बनारस के लिए केन्द्र हल्ला मचाता है इसलिए लोगों को लगता है कि वहां विकास नहीं हो रहा है।
जबकि ऐसा नहीं है, वहां की सड़कें और बिजली व्यवस्था में अब काफी सुधार हो चुका है, राज्य सरकार अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक है। इस बात का एहसास 12 दिंसबर को पीएम मोदी को भी हो जायेगा जब वो वहां जायेंगे।
नो गठबंधन इन यूपी..बोले सीएम
इन सबके अलावा सीएम अखिलेश उर्फ टीपू ने जागरण फोरम में कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह राज्य का विकास चाहती है और इसके लिए वो लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सपा का किसी से गठबंधन वाली बात से इंकार किया और कहा कि साल 2017 में भी उन्हीं ही की सरकार होगी।













Click it and Unblock the Notifications