बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों हिंसा का शिकार ना हो, अखिलेश यादव- प्रियंका गांधी ने जताई चिंता

Akhilesh Yadav on Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों के साथ हिंसा,लूटपाट की भी खबरें आ रही हैं। हिंदु समुदाय पर लगातार हमले के बीच यूपी के पूर्व सीएम और समाजवाकोई भी समुदाय चाहे वह बांग्लादेश का अलग नज़रियेवाला बहुसंख्यक हो या हिंदू, सिख, बौद्ध या कोई अन्य धर्म-पंथ-मान्यता माननेवाला अल्पसंख्यक, कोई भी हिंसा का शिकार नहीं होना चाहिए।

अखिलेश यादव ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि भारत सरकार द्वारा इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा के रूप में सख़्ती से उठाया जाना चाहिए। ये हमारी प्रतिरक्षा और आंतरिक सुरक्षा का भी अति संवेदनशील विषय है।

up news

ज्ञात हो कि बांग्लादेश में 5 अगस्त को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है। कई पुलिस स्टेशनों पर हमले करके उनमे आग लगा दी गई है। दंगाई विशेष तौर पर हिंदु समुदाय से जुड़े लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं। इन हालातो के बीच मंदिरों में भी आग भी लगाई गई है।

बांग्लादेश में हिंसा की घटनाओं में अब तक मरने वालों की संख्या 560 पहुंच है। बीते एक हफ्ते में 230 से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं हिंसा के दौरान उन मुसलमानों को भी निशाना बनाया गया, जिन्होंने हिंदुओं को अपने घरों में पनाह दी थी। फेनी जिले के निवासी सैफुल इस्लाम पटवारी ने बताया कि हिंसा के दौरान कई हिंदुओं को उन्होंने अपने घर में पनाह दी थी, जिसके बाद गांव में ही रहने वाले कुछ दंगाई तत्वों ने उनकी गाड़ी जला दी और घर में तोड़फोड़ करके संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमलों की खबरें विचलित करने वाली हैं। किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले अस्वीकार्य हैं।

यह भी पढ़ें Kanpur News: जेल पहुंचा 70 साल का हवसी मौलाना, बच्ची के साथ करना चाहता था गंदा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+