यूपी में होगा लाइट, कैमरा और एक्शन, फिल्म निर्माताओं को अखिलेश ने दिया आमंत्रण

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि राज्य में फिल्मों की शूटिंग के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार व प्रदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। इसे देखते हुए फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिल्म नीति-2001 (संशोधित) में विभिन्न प्राविधान किए गए हैं।
उन्होंने निर्माताओं को राज्य में फिल्मों की शूटिंग करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उन्हें हर सम्भव सहयोग दिया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य की नई फिल्म नीति के तहत उत्तर प्रदेश में किसी फिल्म की 75 फीसदी से अधिक शूटिंग किए जाने पर सरकार उसे 1 करोड़ रूपये का अनुदान देगी।












Click it and Unblock the Notifications