अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, फ्लीट रुकवाकर घायल फौजी को अस्पताल में भर्ती कराया
Recommended Video

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार दरियादिली दिखाते हुए एक जख्मी जवान को अस्पताल में भर्ती कराने का काम किया है। लखनऊ के कैंट थाना इलाके में राजमन चौकी के पास एक फौजी घायलावस्था में पड़ा था। वहां से गुजरते हुए अखिलेश ने फौजी की हालत देखी तो अपनी फ्लीट रुकवाकर घायल फौजी को सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

अखिलेश यादव ने फ्लीट रुकवाकर घायल फौजी को पहुंचाया अस्पताल
अखिलेश यादव जब अपने कार्यालय जा रहे थे, तब उन्होंने राजमन चौकी के पास भीड़ देखी। इसके बाद उन्होंने अपना काफिला रोकने को कहा। वहां घायलावस्था में पड़े फौजी को देखते ही तुरंत सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी से उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। फौजी का नाम धर्मेंद्र कुमार है।

सिविल अस्पताल में हुआ फौजी का इलाज
सिविल अस्पताल में फौजी को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, इसके बाद तुरंत डॉक्टरों ने मेडिकल चेकअप किया। डॉक्टरों ने बताया कि धर्मेंद्र के सिर और शरीर में कई जगह चोट आई है। अस्पताल में फौजी का इलाज किया गया और बाद में होश में आने पर उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

आगरा एक्सप्रेसवे पर कार हादसे में घायलों की मदद की थी
पिछले साल भी अखिलेश यादव ने दरियादिली दिखाते हुए कार हादसे में घायल लोगों की मदद की थी। आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार में फंसे लोगों को अखिलेश यादव ने झटपटाते देखा तो अपना काफिला रुकवाया। इसके बाद अखिलेश यादव ने घायलों को कार से निकलवाया और उन्हें एस्कॉर्ट वाहन से लखनऊ ले गए। अखिलेश यादव उस वक्त उन्नाव से गुजर रहे थे। अखिलेश यादव ने इसके बाद ट्वीट किया था और महामार्गों को अवारा पशुओं से मुक्त रखने के लिए प्रदेश सरकार से उचित प्रबंध करने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications